17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनोखा है यह मंदिर, जहां परीक्षा में अच्छे नंबर के लिए स्टूडेंट्स दीवारों पर लिखते हैं मन की बात

अनोखा है यह मंदिर जहां स्टूडेंट्स अच्छे मार्क्स के लिए दीवारों पर संदेश लिखकर मनोकामना पूरी करने के लिए करते हैं प्रार्थना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 4 Mar 2018, 6:15 PM IST

Mahamaya Temple

रायपुर . दुनिया में आपने कई तरह के मंदिरों के बारे में सुना होगा और उनको देखा भी होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने कभी नहीं सुना होगा। इस मंदिर में वैसे तो 12 महीने श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लेकिन इन दिनों स्टूडेंट्स की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है, जहां वे परीक्षा में अच्छे नंबर के लिए देवी मां से प्रार्थना कर रहे हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हो रही हैं, एेसे में सभी स्टूडेंट्स पर परीक्षा का तनाव साफ देखा जा सकता है। स्टूडेंट्स मन लगा कर पढ़ाई में लगे हुए हैं, ताकि अच्छे नंबर हासिल कर सके। वहीं कुछ स्टूडेंट्स तैयारी के साथ माता के दरबार में भी हाजिरी लगा रहे हैं और अच्छे नंबरों से पास कराने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

दरअसल, रायपुर के महामाया मंदिर में इन दिनों एेसे ही स्टूडेंट्स का तांता लगा हुआ है, जहां वे महामाया के दर्शन कर अच्छे नंबरों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ स्टूडेंट्स अच्छे माक्र्स के लिए मंदिर की दीवारों पर अपने संदेश लिखकर प्रार्थना कर रहे हैं।

बोर्ड परीक्षाओं के अलावा यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज की परीक्षाएं भी शुरू होने वाले हैं, एेसे में कॉलेज के स्टूडेंट्स भी अच्छे माक्र्स के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं और महामाया से प्रार्थना कर रहे हैं। एक स्टूडेंट ने भारतीय संस्कृति और सेकेंड, थर्ड सेमेस्टर में फर्स्ट डिवीजन से पास हो जाने के लिए दीवार पर लिखकर देवी मां से प्रार्थना की है।

इतना ही नहीं देवी मां से प्रार्थना करने वालों में केवल स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि घरेलू, व्यापार सहित अन्य समस्याओं से निजात पाने के लिए यहां माता के दरबार में आते हैं और मनोकामना को पूरा करने के लिए दीवार पर लिखकर प्रार्थना करते हैं। (वीडियो दिनेश यदु द्वारा)