16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, तीन दिनों तक हो सकती है मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर के कई राज्यों में 28, 29, 30 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 28 Jun 2018, 3:45 PM IST

Weather Alert

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, तीन दिनों तक हो सकती है मूसलाधार बारिश

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत पूरे देश के लिए अगले 72 घंटे काफी अहम हैं। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर के कई राज्यों में 28, 29, 30 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य राज्यों में कहर बरपा सकती है। मौसम विभाग ने 13 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बात छत्तीसगढ़ की करें तो इस साल मानसून करीब 12 दिन विलंब से राजधानी रायपुर पहुंचा।

वहीं, प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को कहीं भारी बारिश तो कहीं पर हल्की बारिश हुई। मानसून छत्तीसगढ़ से आगे निकल गया। मानसून मप्र, गुजरात, दिल्ली होते हुए हिमाचल प्रदेश तक पहुंच चुका है। कुछ दिनों से मानसून राजस्थान होते हुए पाकिस्तान चला जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के जिलों से होते हुए बुधवार को आगे निकल गया। प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर ठीक-ठाक वर्षा हुई है। कुछ जगहों पर हो रही है। गुरुवार को भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अति संभावना है।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी तथा दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की अधिक संभावना है। दरअसल, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा उत्तरी-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी उड़ीसा के समुद्री तट पर बना हुआ है। इसकी ऊंचाई समुद्री तट से 7.6 किमी है, ओर उत्तरी पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है।

मानसून द्रोणिका भी पश्चिम राजस्थान से होकर उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक मप्र दक्षिण पूरवी उत्तर प्रदेश झारखंड से उड़ीसा जा रही है। इसकी ऊंचाई समुद्र तट से 1.5 किमी तक है। इस कारण से प्रदेश के कुछ भागों में भारी वर्षा होने की अति संभावना है। राजधानी में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने तथा शाम या रात में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अति संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा।