28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Weather Update: मौसम ले रहा करवट, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना, फिर बढ़ेगी ठंड

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिर से करवट ले रहा है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में नमी युक्त हवा आ रही है। इस कारण से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 4 Feb 2022, 8:47 AM IST

imd_weather_update.png

Weather Alert: मौसम का यू-टर्न: अगले तीन दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा मौसम, ठंड में हो सकता है इजाफा

रायपुर. Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिर से करवट ले रहा है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में नमी युक्त हवा आ रही है। इस कारण से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (Rainfall) की संभावना है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन हीं हुए। बिलासपुर व दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में 7.6 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री रहा, जो सामान्य था।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अरब सागर से नमी युक्त पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त दक्षिणी हवा का संगम क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश में बनने की संभावना है, जो पूर्व कि ओर आगे बढ़ने की संभावना है। जिसके कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर 4 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
कहां कितना रहा तापमान
रायपुर - 30.4 - 15.0
बिलासपुर - 30.4- 13.6
पेंड्रारोड- 27.0- 12.0
अंबिकापुर - 27.0- 11.2
जगदलपुर - 29.3- 13.4
दुर्ग - 30.6- 13.6
राजनांदगांव - 28.0- 15.2