19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Report 30th April: छत्तीसगढ़ गर्मी से बेहाल, बिलासपुर में पारा पहुंचा 42 डिग्री, आज कुछ जगहों पर बारिश की संभावना

Weather Report 30th April: राजधानी समेत प्रदेश (Chhattisgarh Weather Report) में भले ही मौसम फिर बदल गया है, लेकिन सूरज की तपिश अप्रैल के आखिरी दिनों में हलाकान करने लगी है। दिन का तापमान 42 डिग्री से अधिक रहा।
less than 1 minute read
Google source verification
Weather Report 30th April

छत्तीसगढ़ में तेजी से बदल रहा मौसम, बढ़ रही गर्मी, राजनांदगांव सबसे गर्म, जानें मौसम का हाल

रायपुर. राजधानी समेत प्रदेश (Chhattisgarh Weather Report) में भले ही मौसम फिर बदल गया है, लेकिन सूरज की तपिश अप्रैल के आखिरी दिनों में हलाकान करने लगी है। दिन का तापमान 42 डिग्री से अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान रायपुर में दोपहर दो बजे तक तेज गर्मी पड़ी। इसके बाद अचानक से तीन बजे के करीब बादल छा गए। शाम पांच बजे तो ऐसा लग रहा कि हल्की बारिश भी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से अंदरुनी कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश में स्थित चक्रीय चक्रवाती घेरा से गंगेटिक वेस्ट बंगाल तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इस कारण से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओले गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर - 42.4 - 26.0
बिलासपुर - 42.8- 23.2
पेंड्रारोड - 39.8 - 22.3
अंबिकापुर - 39.1- 23.0
जगदलपुर - 38.1- 22.8
दुर्ग - 42.2- 23.6
राजनांदगांव - 41.7- 26.1