28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा पूरा छत्तीसगढ़, अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं

Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिन तक अभी ठंड के कहर से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिनों प्रदेश के कई जिलों में उत्तर से चल रही शुष्क हवाओं के कारण शीतलहर की आशंका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 22 Dec 2021, 1:45 PM IST

cold_wave_alert.jpg

Weather Update: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा पूरा छत्तीसगढ़, अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं

रायपुर. Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिन तक अभी ठंड के कहर से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिनों प्रदेश के कई जिलों में उत्तर से चल रही शुष्क हवाओं के कारण शीतलहर की आशंका है। मंगलवार को प्रदेशभर में दिनभर ठिठुरनभरी ठंड पड़ती रही। सबसे कम तापमान जशपुर जिले के डूमर बहार में 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।

कोरिया में पारा 4 डिग्री रहा, जो सोमवार की तुलना में एक डिग्री अधिक था। राजधानी रायपुर के लाभांडी में रात का तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ पैकेट में हल्की से मध्यम घना कोहरा रहने की प्रबल संभावना है।

मुख्यमंत्री का कलेक्टरों को निर्देश
प्रदेश में शीत लहर के प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने व जरूरतमंदों को कंबल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नागरिकों को ठंड के कारण किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

ठंड से बुजुर्ग की मौत, प्रशासन ने नहीं की पुष्टि
बिलासपुर जिले में ठंड से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग को ठंड से कांपते देख राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, इसके बाद उसे सिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात रतनपुर बाइपास रोड पर एक बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे ठंड से कांप रहा रहा था।

बुजुर्ग को इस हालत में देखते हुए राहगीरों ने उसे इलाज के लिए रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन सिम्स पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। सिम्स के डॉक्टरों का कहना है कि मृतक का लीवर डैमेज था। हालांकि चिकित्सक बिसरा को जांच के लिए भेजने की बात कह रहे हैं।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर - 9.2
बिलासपुर - 7.4
पेंड्रारोड - 6.5
अंबिकापुर - 5.4
जगदलपुर - 6.5
दुर्ग - 5.6
राजनांदगांव - 8.9
लाभांडी (रायपुर) - 5.5
कोरिया- 4.0
डूमरबहार (जशपुर)- 3.5