27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

International Yoga Day 2023: 21 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व योगा दिवस, जानिए इसके पीछे की कहानी

International Yoga Day 2023: आज यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। भारत के साथ-साथ अब योग की ताकत को पूरी दुनिया मान रही हैं। योग से ही शरीर के सारे रोग दूर होते हैं।

2 min read
Google source verification
International Yoga Day 2023

International Yoga Day 2023: 21 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व योगा दिवस

International Yoga Day 2023: आज यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। इस साल योग दिवस का 9 साल है। जीवन में सफलता तीन चीजों से से मिलती हैं धन, प्रसिद्धि और मन की शांति। धन व प्रसिद्धि पाना आसान हैं लेकिन मन की शांति पाने के लिए सबसे बड़ा हथियार है योग। भारत के साथ-साथ अब योग की ताकत को पूरी दुनिया मान रही हैं। योग से ही शरीर के सारे रोग दूर होते हैं।

क्या आपने कभी विचार किया हैं कि हर साल 21 जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता हैं? और क्या है इसके पीछे की कहानी, तो आइए इस खबर में जानें।

यह भी पढ़े: International Yoga Day 2023: CM बघेल ने प्रदेशवासियों को दी योग दिवस की बधाई, स्‍टेडियम में 21 हजार लोगों ने किया योग

History of International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

पूरे विश्व में योग दिवस की शुरुआत 2015 में हुई थी। भारत में योग का इतिहास पुराना हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवा का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस दिवस की पहल की थी। जिसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 193 सदस्य देशों में से 177 सदस्यों ने PM के इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी दी थी।

हर साल संक्रमण से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से योग दिवस मनाया जाता है। वहीं इस खास मौके पर हर साल अलग -अलग थीम रखी जाती हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम है 'मानवता' जिसके जरिए दुनिया के लोगों को कई भौतिक व आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से योग दिवस मनाया जाता हैं।

यह भी पढ़े: Adipurush Controversy: थम नहीं रहा बवाल, अब रायपुर में निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत, गलत चित्रण का आरोप

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है?

International Yoga Day 2023 उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन 21 जून को होता हैं। इस दिन को लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता हैं। इसके तहत माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। इसी मान्यता के चलते हर साल 21 जून को ही योगा दिवस मनाया जाता हैं।

इस भगवान ने की थी सबसे पहले योग की शुरुआत ?

International Yoga Day 2023: योग विद्या में शिव भगवान को ‘आदि योगी’ माना जाता हैं। यानी भगवान शिव योग के जनक थे। शास्त्रों व वेदों के अनुसार योग जीवात्मा व परमात्मा का मिलन हैं। यह अहंकार को भी खत्म करता हैं। वहीं जिस पल चित की वृत्तियां समाप्त हो जाएं, तब योग का एक कण आरंभ होता हैं।

योग दिवस का महत्व?

International Yoga Day 2023: हमारे जीवन में स्वस्थ शरीर और मन के लिए योग बहुत जरूरी हैं। कहा जाता हैं कि योग शरीर को निरोग बनता हैं। मानव जीवन पर योग का सकारात्मक असर पड़ता हैं साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मकसद लोगों के बीच योग के अभ्यास को बढ़ावा देना हैं। हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में योग को बढ़ावा देने व लोगों को प्रेरित करने के लिए कई बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

यह भी पढ़े: सात लोगों ने मिलकर फैक्ट्री के गार्ड को बनाया बंधक, फिर..इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम