7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदल रही है हवा की दिशा, कई जिलों में बारिश, छाए रहे बादल

रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार को महासमुंद में झमाझम बारिश हुई। इसके पहले जगदलपुर में भी बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। इसके कारण दक्षिण प्रदेश में एक दो स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना

less than 1 minute read
Google source verification
बदल रही है हवा की दिशा, कई जिलों में बारिश, छाए रहे बादल

बदल रही है हवा की दिशा, कई जिलों में बारिश, छाए रहे बादल

प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार को महासमुंद में झमाझम बारिश हुई। इसके पहले जगदलपुर में भी बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। इसके कारण दक्षिण प्रदेश में एक दो स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है। रविवार को हवा की दिशा में परिवर्तन संभावित है। इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। तापमान में वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है।14 मार्च या उसके के बाद प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन होने की सम्भावना है।

ओलावृष्टि की चेतवानीपिछले 24 घंटे से कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है। इसके बाद अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने संभावना जताई है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की चेतवानी मौसम विभाग ने जारी किया है। एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। जिससे दक्षिण छत्तीसगढ़ के सभी भाग में भी खराब मौसम की चपेट में रहने की संभावना है। इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभावित है।

ऐसा रहा तापमान

रायपुर- 35.8 - 21.1बिलासपुर- 35.4 - 19.6

पेंड्रारोड- 33.3- 15.6

अंबिकापुर- 32.0 - 15.6जगदलपुर- 33.7 - 17.8

दुर्ग- 35.4 - 17.4राजनांदगांव- 36.0 - 19.5

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग