कलेक्टोरेट की कई शाखाओं में लोगों की शिकायतों, आवेदनों और मांग पर कोई काम नहीं हुआ। 21 अप्रैल को कार्यालय खुले, तो कई ऑफिसों में फाइलों की संख्या बढ़ गई थी। हर शनिवार को शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। इससे अब सप्ताह में शनिवार-रविवार दो दिन का शासकीय अवकाश हो गया। इस बीच अगर कोई तीज-त्योहार आता है, तो उसकी भी छुट्टी रहती है। अगर ये छुट्टियां लगातार होती है, तो सरकारी विभागों में आम लोगों का कामकाज प्रभावित होता है।