3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसी जगह फंसा दूल्हा, हाथ जोड़कर लोगों से बोला- शादी का समय निकल जाएगा प्‍लीज जाने दें

रायसेन में अनाज की तुलाई न होने से नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे पर लगाया सड़क जाम। जाम में बारात ले जा रहा दूल्हा भी फंस गया। जब दो घंटे जाम नहीं खुला तो दूल्‍हे ने लोगों से हाथ जोड़कर रास्‍ता देने की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Jun 2020, 6:18 PM IST

news

ऐसी जगह फंसा दूल्हा, हाथ जोड़कर लोगों से बोला- शादी का समय निकल जाएगा प्‍लीज जाने दें

रायसेन/ मध्‍य प्रदेश में तय समय पर अनाज तुलाई न होने से किसानों में आक्रोश हैं। इस नाराजगी का खामियाजा सिर्फ किसानों को ही नहीं बल्कि आमजन को भी भुगतना पड़ रहा है। ऐसी ही परेशानी का शिकार हुए रायसेन जिले में बारात लेकर पहुंचा एक दूल्हा। दरअसल, रायसेन जिले के उदयपुरा में अनाज की तुलाई नहीं होने पर नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे नंबर-12 और स्टेट हाईवे सागर-गाडरवारा पर सड़क जाम कर दिया। हालात ये रहे कि, सड़क की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिसके चलते सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इन्हीं परेशान लोगों में से एक थे नजदीक ही बारात लेकर जा रहे दूल्‍हा गणेश कुशवाहा, जो किसानों के आक्रोश के चलते बीच सड़क पर फंस गए थे।

पढ़ें ये खास खबर- आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथ से उम्मीद, इन दवाओं का चल रहा ट्रायल


2 घंटे बाद दूल्‍हे का टूटा सब्र

दूल्हा गणेश कुशवाहा रायसेन की देवरी से बारात लेकर जा रहा था, जो किसानों द्वारा किए गए सड़क जाम में फंस गया। जब 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी जाम खुलने के कोई आसार नजर नहीं आए, तो उदास दूल्हे ने दोनों हाथ जोड़कर आक्रोशित किसानों के बीच पहुंचकर उनसे प्रार्थना करते हुए कहा कि, 'भांवर (शादी) का समय करीब आता जा रहा है, हमें समय से पहुंचना है, प्‍लीज हमें जाने दीजिए।'

पढ़ें ये खास खबर- MP : 25 जून के बाद चलेंगी शताब्दी, रेवांचल और ओवरनाइट एक्सप्रेस!


घर से निकला था खुश होकर से रास्ते में हुआ ऐसा

रायसेन की देवरी से बारात लेकर दूल्हा गणेश कुशवाहा खुश होकर निकला था, लेकिन रास्‍ते में नाराज किसानों के नेशनल हाईवे 12 और स्टेट हाईवे सागर-गाडरवारा पर सड़क जाम से सब गड़बड़ हो गया। यही नहीं, रास्ते में जब जाम देखा और 2 घंटे तक इंतजार के बाद भी कोई उम्‍मीद नहीं दिखी तब दूल्हे चेहरे की खुशी उड़ गई। यही नहीं, इस दौरान उसे लगा कि अब बारात शायद नहीं पहुंच पाएगी।