3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP : 25 जून के बाद चलेंगी शताब्दी, रेवांचल और ओवरनाइट एक्सप्रेस!

म्मीद जताई जा रही है कि, ये ट्रेनें 25 जून तक चलाईं जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Jun 2020, 7:29 PM IST

news

MP : 25 जून के बाद चलेंगी शताब्दी, रेवांचल और ओवरनाइट एक्सप्रेस!

भोपाल/ लॉकडाउन खुलने के बाद धीरे धीरे व्यवस्थाओं को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चलने वाली ट्रेनों को सुचारू करने की व्यवस्था की जा रहा है। इसी के चलते शताब्दी, रेवांचल और ओवर नाइट एक्सप्रेस को 25 जून के बाद दौड़ाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। इन ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव भोपाल रेल मंडल ने जोन को भेज दिया है, जो रेलवे बोर्ड पहुंच गया है। इस पर 20 जून तक निर्णय लिया जा सकता है। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि, ये ट्रेनें 25 जून तक चलाईं जा सकती है।

पढ़ें ये खास खबर- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, यहां शूट की थी आखिरी फिल्म


बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे कर रहा व्यवस्था

तीनों ट्रेनों में सबसे ज्यादा मांग रेवांचल एक्सप्रेस के लिए की जा रही है। रेवांचल एक्सप्रेस का संचालन हबीबगंज से रीवा के बीच किया जाता है, जिसे लॉकडाउन के कारण बंद किया गया है। भले ही कोरोना संक्रमण बढ़ रहा हो, लेकिन साथ में लोगों की आवाजाही भी बढ़ती जा रही है। रेलवे को इसकी जानकारी है। इसे देखते हुए भोपाल रेल मंडल चुनिंदा ट्रेनों को चलाने की तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि, ये तभी संभव हो पाएगा, जब रेलवे बोर्ड ट्रेनों के संचालन की अनुमति देगा।

पढ़ें ये खास खबर- युवा एक्टर की आत्महत्या पर दुखी हुए सीएम शिवराज, बोले- कोई इतनी जल्दी जाता है क्या


नियमों के साथ ट्रेन संचालन संभव

जबलपुर रेल मंडल के सूत्रों की मानें तो, नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस प्रीमियम ट्रेन है। ये कम समय में एक शहर से दूसरे शहर तक का सफर तय कराती है। रेलवे के अधिकारियों का ये भी कहना है कि, खासतौर पर रेवांचल एक्सप्रेस में सफर करने वालों की संख्या अधिक होने के चलते इस ट्रेन की मांग सबसे अधिक देखने को मिल रही है। हालांकि, शुरुआत में 100 फीसद यात्रियों को सफर कराना रेलवे के लिए संभव नहीं होगा। फिर भी रेलवे बोर्ड द्वारा कुछ नियमों के तहत ट्रेन के संचालन की मंजूरी दे सकता है।

पढ़ें ये खास खबर- MP : इस घटना के बाद बैंक मुख्यालय में मचा हड़कंप, देशभर के SBI लॉकरों की होगी जांच


ओवर नाइट ट्रेन की भी अधिक मांग

यह ट्रेन उत्तर रेलवे के दिल्ली मुख्यालय की है। जिसको चलाने की मांग भोपाल रेल मंडल की तरफ से हो रही है। वहीं, रेवांचल एक्सप्रेस भोपाल रेल मंडल की ट्रेन है, इसकी मांग शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस से भी ज्यादा है। ये भोपाल से रीवा के बीच आवागमन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी ट्रेन है। रेलवे ने इस बात को ध्यान में रखते हुए इसे चलाने की मांग की है। जबकि, जबलपुर से भोपाल मार्ग पर इंदौर के बीच चलने वाली ओवरनाइट की भी मांग है।

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना को खत्म करने के लिए यहां हुई विशेष पूजा, माता को चढ़ाई गई मदिरा


रेवांचल के लिए एक रैक तैयार

भोपाल रेल मंडल के सूत्रों की माने तो, रेवांचल एक्सप्रेस चलाने की तैयारी भी शुरु कर दी गई है। इस ट्रेन के लिए दो कोचों की जरूरत पड़ती है। भोपाल रेल मंडल ने इस ट्रेन का एक कोच तैयार भी कर लिया है। इस ट्रेन के कोचों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए दूसरे प्रदेशों में भेजा गया था, जो मिल गए हैं। दूसरा कोच भी चार से पांच दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा।