3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, यहां शूट की थी आखिरी फिल्म

रविवार की सुबह वो मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी पर झूलते मिले। पुलिस का कहना है कि, उन्होंने आत्महत्या की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Jun 2020, 3:40 PM IST

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

भोपाल/ हालही में मध्य प्रदेश के डाकुओं पर आधारित फिल्म में काम करने वाले ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह वो मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी पर झूलते मिले। पुलिस का कहना है कि, उन्होंने आत्महत्या की है। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुशांत ने सुसाइड क्‍यों क‍िया है, इसको लेकर फिलहाल तफतीश जारी है। बता दें कि, चार द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी।

चंबल में शूट की आखिरी फिल्म!

बता दें कि, बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत मध्य प्रदेश के चंबल के डाकुओं पर आधारित फिल्म 'सौन चिरैया' के शूट के लिए आए थे। फिल्म का शूट धौलपुर स्थित चंबल के बीहड़ जंगलों में हुआ में किया गया। फिल्म अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी है। ये वहीं निर्देशक हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले 'उड़ता पंजाब' के सहारे दर्शकों के बीच पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, फिल्म फरवरी 2021 में रिलीज होगा। जानकारों की मानें तो ये सुशांत की आखिरी फिल्म भी थी।

12 साल की बच्ची पर आधारित होगी फिल्म

बता दें कि, फिल्म की कहानी 12 साल की बच्ची पर आधारित है। बच्ची धौलपुर की रहने वाली है, जिसके साथ कुछ गलत हो जाता है। उसे न्याय दिलाने के लिए सुशांत सिंह लड़ते हैं। फिल्म पूरी तरह से सत्य घटना पर आधारित है। चूंकि चंबल कभी डकैतों का गड़ रहा है, इसलिए डायरेक्टर ने शूटिंग के लिए चंबल को चुना है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि, इस फिल्म को लेकर भी सुशांत काफी एक्साइटेड थे।


बॉलीवुड को दी ये बहतरीन फिल्में

सुशांत सिंह का जन्म पटना में हुआ था। उन्होंने 'केदारनाथ', 'एम एस धोनी' और 'छिछोरे' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की थी। सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर था और उन्होंने इसी सीरियल से घर-घर पहचान बनाई थी।