3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा एक्टर की आत्महत्या पर दुखी हुए सीएम शिवराज, बोले- कोई इतनी जल्दी जाता है क्या

युवा एक्टर की आत्महत्या पर बोले सीएम शिवराज, ट्वीट में कविता लिखकर जताया दुख।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Jun 2020, 4:17 PM IST

news

युवा एक्टर की आत्महत्या पर दुखी हुए सीएम शिवराज, बोले- कोई इतनी जल्दी जाता है क्या

भोपाल/ बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सामने आते ही बॉलीवुड जगत समेत पूरा देश स्तब्ध है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सुशांत की आत्महत्या पर दुख जताया। सीएम ने कविता के जरिये भावुक संदेश दिया साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, क्या कोई इतनी जल्दी जाता है? बता दें कि, बीते दिनों सुशांत ने चंबल के डाकुओं पर आधारित फिल्म 'सौन चिरैया' में काम किया था, जो आगामी फरवरी में रिलीज होने वाली है।

सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

सीएम ने अपने ट्वीट में पहले एक कविता लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि, रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई, तुम जैसे गए, ऐसे भी जाता नहीं कोई। इसके अलावा, सीएम ने भावुक शब्दों में ये भी कहा कि, युवा अभिनेता #SushantSinghRajput के ऐसे और असमय दुनिया छोड़कर जाने के समाचार से अत्यंत दु:ख हुआ। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि!

चंबल में शूट की आखिरी फिल्म!

बता दें कि, बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत मध्य प्रदेश के चंबल के डाकुओं पर आधारित फिल्म 'सौन चिरैया' के शूट के लिए आए थे। फिल्म का शूट धौलपुर स्थित चंबल के बीहड़ जंगलों में हुआ में किया गया। फिल्म अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी है। ये वहीं निर्देशक हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले 'उड़ता पंजाब' के सहारे दर्शकों के बीच पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, फिल्म फरवरी 2021 में रिलीज होगा। जानकारों की मानें तो ये सुशांत की आखिरी फिल्म भी थी।

बॉलीवुड को दी ये बहतरीन फिल्में

सुशांत सिंह का जन्म पटना में हुआ था। उन्होंने 'केदारनाथ', 'एम एस धोनी' और 'छिछोरे' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की थी। सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर था और उन्होंने इसी सीरियल से घर-घर पहचान बनाई थी।