15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की हत्या कर बैड पर पटक ली लाश, फिर ब्वॉयफ्रेंड के साथ उसी बैड पर बनाए संबंध

बताया जा रहा है कि, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद पत्नी ने उसे बैड पर पटक लिया। इसके बाद अपने प्रेमी के साथ उसी बैड पर संबंध भी बनाए।

2 min read
Google source verification
News

पति की हत्या कर बैड पर पटक ली लाश, फिर ब्वॉयफ्रेंड के साथ उसी बैड पर बनाए संबंध

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद पत्नी ने उसे बैड पर पटक लिया। इसके बाद अपने प्रेमी के साथ उसी बैड पर संबंध भी बनाए। हैरानी की बात तो ये है कि, आरोपी महिला ने हत्या से पहले पति के साथ भी संबंध बनाए थे।


पति की हत्या के बाद सुबह तक प्रेमी के साथ रही महिला ने प्रेमी को घर से निकाला। इसके बाद नजदीक के घर में रहने वाले सास-ससुर के पास पहुंचकर कहा कि, किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है। शातिर महिला सास-ससुर के साथ थाने पहुंची और पुलिस को अपनी मनगणंत शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने टूटे मोबाइल के जरिए केस को सुलझाया। वहीं, आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट पर चौंकाने वाला खुलासा, स्लम एरिया की लड़कियों को बताते थे हाईक्लास कॉलगर्ल


ये हुआ था उस रात

बता दें कि, जिले के बेरियाखेड़ी गांव में 30 साल के राम दिनेश मीणा की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। 21 जनवरी की रात पति खाना खाया। इसके बाद कुछ देर पति-पत्नी साथ रहे। फिर राम दिनेश सो गया। पति की नींद लगते ही आरोपी महिला ने फोन लगाकर अपने प्रेमी चेन सिंह को घर बुला लिया। इसके बाद प्रेमी ने सो रहे पति पर डंडे से सिर पर हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद पति की लाश बिस्तर पर पड़ी रही और पत्नी प्रेमी के साथ समय बिताती रही। अलसुबह महिला ने प्रेमी को घर से जाने का कहा और सीधे ससुर के पास पहुंची और घटना की सूचना दी। पुलिस ने पत्नी के साथ उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

किराने की दुकान से शुरु हुई प्रेम कहानी

पुलिस पूछताछ में राम दिनेश मीणा की आरोपी पत्नी ज्योति ने कबूल किया कि, उसे गांव में ही रहने वाले 35 वर्षीय चेनसिंह लोधा से प्रेम हो गया। आरोपी चेनसिंह महिला की किराने की दुकान में आया करता था। यहीं दोनों के बीच प्यार पनप गया धीरे-धीरे प्रेमी ने चेनसिंह ने उसको गिफ्ट देना शुरू कर दिये। बाद में उसने बात करने के लिए मोबाइल गिफ्ट कर दिया। इसी मोबाइल को पुलिस ने वारदात वाले दिन जब्त किया था, जो आरोपियों के पकड़े जाने में अहम कड़ी साबित हुआ।

यह भी पढ़ें- अंतिम यात्रा में नाचते-गाते मुक्तिधाम पहुंचे लोग, वीडियो देख दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे आप


इसलिए पति को उतारा मौत के घाट

कुछ दिन पहले पति राम दिनेश ने पत्नी ज्योति को प्रेमी से मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया। अफेयर का पता चलने पर दोनों के बीच जमकर विवाद भी हुआ। मोबाइल टूटने और लड़ाई की बात चेन सिंह को पता चली तो उसने ज्योति को नया फोन गिफ्ट कर दिया। अब पति को सबकुछ पता था और वो दोनों के प्रेम के बीच अड़ंगा बना हुआा आथा। इसलिए प्रेमी और प्रेमिका ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। बता दें कि, राम दिनेश की हत्या के वक्त घर पर ज्योति के साथ उनके दो बच्चे भी थे, जिनकी उम्र 2 और 4 साल है। मृतक के पिता मदनलाल‎ गांव में ही अलग मकान में रहते हैं।‎

यहां पेट्रोल में मिलाया जा रहा था केरोसिन, प्रशासन ने कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज कराई FIR, देखें Video