30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के ‘बिट्टू तबाही’ ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, बोले- ये मेरा मोटिवेशन

Anand Mahindra: ब्यावरा के युवक बिट्टू ने जीवनदायिनी से गंदे नाले में तब्दील हो चुकी अजनार नदी की अकेले सफाई करते हुए वीडियो पोस्ट किया था।

3 min read
Google source verification
Anand Mahindra Becomes Fan of Bittu Singh Tabahi of bioara Shares Video MP News

Anand Mahindra Becomes Fan of Bittu Singh Tabahi work (फोटो- Patrika.com)

MP news: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ब्यावरा के बिट्टू सिंह तबाही (Bittu Singh Tabahi) के मुरीद हो गए हैं। बिट्टू राजगढ़ के ब्यावरा के स्टेशन रोड के रहने वाले हैं। बिट्टू ने शहर के बीच से होकर गुजरी अजनार नदी की सफाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इसके बाद लोगों का कहना था कि इसने व्यू के लिए ऐसा किया है। वहीं, उद्योगपति आनंद महिंद्रा का कहना है कि लोग कुछ भी कहें लेकिन नदी की सफाई हो गई हैं। बिट्टू तबाही मेरा मंडे मोटिवेशन है।

नाले में तब्दील हुई जीवनदायनी नदी को बिट्टू ने किया साफ

दरअसल ब्यावरा के बीचों बीच से होकर गुजरी अजनार नदी सिस्टम की लापरवाही से गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है। इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा था। ब्यावरा के 20 वर्षीय बिट्टू सिंह तबाही ने अजनार नदी की सफाई को लेकर सोशल मीडिया पर अवाज उठाई थी। इसके बाद पहले भी खुद ही नदी की सफाई शुरू कर इसके लिए दूसरों को प्रेरित किया। फिर एक मुहिम चलाकर नदी और घाट की सफाई कराई। इसके बाद युवक ने बिट्टू तबाही के नाम से अजनार नदी की सफाई के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया कि पहले अजनार नदी की स्थिति क्या थी और अब अजनार की क्या है। बिट्टू की कोशिशें रंग लाई और अजनार नदी के कुछ हिस्सों की काफी हद तक साफ भी हो गई।

ब्यावरा का बिट्टू मेरा मंडे मोटिवेशन- आनंद महिंद्रा

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बिट्टू तबाही के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उसमें उन्होंने लिखा है कि एमपी के ब्यावरा के रहने वाले इस नौजवान की काफी आलोचना हुई है। इसने व्यूज पाने के लिए नदी के कुछ हिस्सों को साफ किया है। खैर, हम हमेशा यह शिकायत करते हैं कि सोशल मीडिया पर काम की चीजों के बजाय फालतू चीजों को ज्यादा तवज्जों मिलती है। उन्होंने आगे लिखा कि अगर लाइक्स पाने की चाहत में किसी अच्छे काम की वजह बन सकती है तो इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं है। आनंद महिंद्रा ने लिखा ब्यावरा का बिट्टू तबाही मेरा मंडे मोटिवेशन है।

लोग कह रहे लाइक्स और व्यूज के लिए किया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिट्टू को हतोत्साहित भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिट्टू ने सब कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए किए हैं। इनके फेसबुक पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर भी हजारों में फॉलोअर्स हैं। (MP news)