
BJP नेता के बेटों का उत्पात : नशे में धुत दोनों आरोपियों ने दुकान का सामान फैंका, वाहनों में भी की तोड़फोड़
राजगढ़/ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद के दो बेटों ने शराब के नशे में एक दुकान और इसके आसपास खड़े कई वाहनों में तोड़ फोड़ कर दी। यही नहीं दोनों आरोपियों ने इलाके में रहने वाले कई लोगों के घर के दरवाजों पर डंडे भी मारे। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने जिस दुकान पर हमला करते हुए तोड़फोड़ की, वो भी एक पुलिसकर्मी के बेटे की ही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शराब के नशे में धुत आरोपी दुकान और आसपास खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करते नजर आए। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत और वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार हैं।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
आरोपियों ने मचाया उत्पात
राजगढ़ जिले के कुरावर में BJP नेता मोहन वर्मा के बेटे 24 वर्षीय विक्की वर्मा और 26 वर्षीय विजय वर्मा ने रविवार रात नशे की हालत में कुरावर के पुरानी पोस्ट ऑफिस गली वार्ड नंबर 5 में जमकर उत्पात मचाया। उनके उत्पात का आालम ये थ कि, उन्होंने पुलिसवाले को भी नहीं छोड़ा। पुलिसकर्मी अमृतलाल के बेटे की दुकान में तोड़फोड़ कर दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया। मोहल्ले के घरों के गेट पर डंडे भी मारे। आरोपियों ने मोहल्ले में खड़ी चार बाइक, एक कार और एक लोडिंग गाड़ी के कांच के साथ अन्य तोड़फोड़ कर दी।
कॉन्स्टेबल के सामने युवक को मारा थप्पड़
बताया जा रहा है कि आरोपी दोनों भाइयों ने 1 घंटे तक पूरे वार्ड में नशे की हालत में तोड़फोड़ की। आरक्षक और एक अन्य व्यक्ति जब इन्हें समझाने आया तो आरक्षक के सामने ही आरोपियों ने व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी दोनों भाई हमेशा नशे में गांव में ही घूमते रहते हैं।
Published on:
12 Jul 2021 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
