
bjp leader son fake death plot 90 lakh debt exposed rajgarh (फोटो- patrika.com)
BJP Leader Son Fake Death: दस दिन तक पुलिस को गुमराह करने वाले भाजपा नेता जनपद सदस्य महेश सोनी के बेटे विशाल सोनी निवासी संडावता को पुलिस मंगलवार देर रात राजगढ़ के सारंगपुर लेकर पहुंची। इस पूरे मामले में युवक के कर्ज में डूबे होने के कारण सामने आया है। उस पर करीब 90 लाख रुपए का कर्ज है और नौ ट्रक फाइनेंस करवा रखे हैं।
किश्तें ओव्हरड्यू होने और कर्ज ज्यादा हो जाने से उसने यह पूरी साजिश रची थी। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जिसके आधार पर अन्य खुलासे होने की भी संभावना है। सारंगपुर के कालीसिंध नदी में गिरी कार के राजगढ़. दस दिन तक पुलिस को गुमराह करने वाले भाजपा नेता जनपद मामले में यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। (MP News)
प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि विशाल अत्यधिक कर्ज से परेशान था। उसने ऐसी योजना तैयार की थी, जिसमें वह पुलिस, प्रशासन और फाइनेंस कंपनी तक यह बात पहुंचाना चाहता था कि वह कार से गिर गया और लापता है। इसी कारण उसने कार नदी में गिरा दी थी। पुलिस का कहना है कि इस पूरी योजना में उसके परिवार के लोग भी शामिल हैं। उनका मानना था कि ऐसा घटनाक्रम होने से संबंधित बैंक या फाइनेंस कंपनी किश्तें माफ कर देंगी। हालांकि युवक की चालाकी काम नहीं आई और पकड़ी गई। विशाल ने महाराष्ट्र पुलिस के समक्ष जाकर सरेंडर किया और वहां से संबंधित थाना पुलिस को सूचना मिली। फिलहाल पुलिस उसे लेकर आ गई है और उससे पूछताछ कर रही है। (MP News)
Updated on:
17 Sept 2025 09:07 am
Published on:
17 Sept 2025 09:07 am
