13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajgarh News: बायपास पर तीन पलटी खाई गुरु कृपा बस, फोरलेन के बीच गिरी बस, 30 यात्री घायल

Bus Accident: भोपाल से ब्यावरा जा रही गुरु कृपा बस में करीब 50 यात्री थे सवार, टर्न पर बिगड़ा संतुलन, प्रत्यक्षदर्शी बोले- तेज रफ्तार में बस चला रहा था ड्राइवर।
2 min read
Google source verification
rajgarh bus accident

bus accident guru kripa bus overturned 30 injured, घटनास्थल पर पलटी बस और लोगों की भीड़ (Source-Patrika)

Rajgarh Bus Accident: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से ब्यावरा की ओर आ रही गुरु कृपा बस गुरुवार रात करीब 9 बजे नरसिंहगढ़ बायपास पर बांडा-बेदरा तालाब के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस इतनी तेज रफ्तार में थी कि मोड़ पर अचानक बेकाबू हुई और फिर एक के बाद एक तीन पलटी खाते हुए फोरलेन के बीच जा गिरी। हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं, बुजुर्ग, युवतियां और युवक शामिल हैं। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।

टर्न पर बिगड़ा संतुलन और पलटी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में थी। बायपास पर टर्न लेते समय चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका। इसके बाद बस सड़क पर पलटती हुई फोरलेन के बीच जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, बायपास से गुजर रहे लोगों ने रुककर घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

10 किमी पहले से लहरा रही थी बस : ज्ञान सिंह

बस में सवार घायल यात्री गुना निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि हादसे से करीब 10 किलोमीटर पहले से ही बस लहराते हुए चल रही थी। चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था। नरसिंहगढ़ बायपास पर टर्न के दौरान बस अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। ज्ञान सिंह भी हादसे में घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बस पलटने के दौरान वे सीट के नीचे फंस गए थे। इसी वजह से उन्हें अपेक्षाकृत कम चोट आई। उन्होंने बताया कि बस में कुछ यात्री सीटों पर बैठे थे, जबकि कई यात्री खड़े भी थे।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बस के फोरलेन के बीच पलटने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में घायल महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं का उपचार जारी है।