
नरसिंहगढ़। पर्यटन के रूप में जो भी क्षेत्र समृद्ध है या जहां शासन स्तर से पर्यटन के लिहाज से सुविधाओं का विस्तार किया गया है। उन क्षेत्रों में व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। इन जगहों पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण व्यापार भी तेजी से चलता है।
इसी को देखते हुए यदि शहर को पर्यटन का दर्जा देकर यहां पर्यटक स्थल, सड़क एवं दूसरी मूलभूत सुविधाएं बढ़े तो यहां व्यापार को भी नई ऊचाईयां मिलेगी। शहर को पर्यटन दर्जा दिलाने पत्रिका के शुरू किए गए अभियान के समर्थन में व्यापारियों ने भी मुहिम का समर्थन किया है।
सबसे प्रमुख पर्यटन केंद्र छोटा महादेव क्षेत्र
शहर का सबसे प्रमुख पर्यटन केंद्र छोटा महादेव क्षेत्र है। यहां के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दिनों में लाखों पर्यटक आते है। यहां बारिश में बहते झरने, ऐतिहासिक शिव मंदिरों की श्रृंखलाएं, प्राचीन हाथीकुंड, मोतीकुंड, खजूर पानी, गुप्तेश्वर लोगों को लुभाते है। आस्था की दृष्टि से भी यहां लगने वाले सावन मेले में भारी भीड़ उमड़ती है। पर्यटन की दृष्टि से यह पूरा क्षेत्र समृद्ध है आवश्यकता है तो इसे संवारने की।
नरसिंहगढ़ में यह भी है खास
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
शहर को यदि पर्यटन का दर्जा मिलता है तो यहां उसी लिहाज से पर्यटकों की सुविधाओं के लिए काम भी होंगे। पर्यटक बढ़ेंगे तो शहर का व्यापार भी बढ़ेगा और व्यापार बढ़ने के साथ यहां रोजगार के अवसर भी खुलेेंगे, इसलिए शहर को पर्यटन क्षेत्र घोषित कर शासन स्तर से यहां की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है। हम सभी को इस अभियान से जुड़कर शहर को आगे ले जाने अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
- प्रवीण मेहता, अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन नरसिंहगढ़
हमारे शहर में पर्यटन की अपार संभावनाए है, जिसको लेकर अब नए सिरे से काम होने की जरूरत है, लेकिन शासन के सहयोग के बिना कई सारी चीजे पूरी नहीं हो सकती है, इसलिए अब शहर को पर्यटन स्थल घोषित कर धरोहरों की देखरेख के साथ यहां पर्यटकों के लिए भी सुविधाएं विकसित हो तो हमारा शहर उन्नति करेगा। इसी दिंशा में जारी पत्रिका अभियान को हमारा पूर्ण समर्थन है।
- केशव बियाणी, मंडी व्यापारी प्रतिनिधि नरसिंहगढ़
टूरिज्म के लिए प्रयास तो लंबे समय से चल रहे हैं, लेकिन हम इस दिशा में आगे नहीं बढ़ पाए है। वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए शहर को पर्यटन दर्जा मिलना बेहद जरूरी है। शहर के जनप्रतिनिधियों को भी उच्च स्तर पर इस मांग को रखनी चाहिए। साथ ही नगर में होने वाले निर्माण को भी इसी दृष्टि से पूर्ण करना चाहिए। पत्रिका मुहिम से हर नागरिक जुड़कर इसकी पुरजौर मांग उठाएं।
- अभिषेक गुप्ता, किराना व्यापारी नरसिंहगढ़
पत्रिका ने अच्छा अभियान शुरू किया है। यह अभियान न केवल शहर को पर्यटन बनाने का है, बल्कि शहर के व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी है, इसलिए हर व्यक्ति को मजबूत इच्छा शक्ति के साथ इस अभियान से जुड़कर शहर को पर्यटन का दर्जा दिलाए जाने की मांग शासन से उठानी चाहिए।
- राकेश बिहानी, कपड़ा व्यापारी नरसिंहगढ़
नरसिंहगढ़ प्राचीन ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृ तिक स्थल है। जो प्रदेशभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है। बारिश में यहां के प्राकृ तिक झरने सैलानियों का मन मोह लेते है। इन स्थलों को संरक्षण की आवश्यकता है। हर वर्ग के नागरिक को पत्रिका से जुड़कर मुहिम का समर्थन करना चाहिए। अगर इसी तरह सभी अपनी आवाज बुलंद करते रहे तो जल्द ही सरकार को निर्णय लेने पर विवश होना होगा।
- जुनैद गौरी, अध्यक्ष अल्पसंख्यक व्यापारी संघ नरसिंहगढ़
पर्यटन की अपार संभावनाएं होने के बावजूद भी हम इस क्षेत्र में पिछड़े हैं। ऐसे में यह अभियान भी हमें नवीन उर्जा प्रदान करते हैं, इसलिए पत्रिका ने जो बीड़ा उठाया है उसमें हर व्यक्ति की भागीदारी हो, क्योंकि आज हमारे द्वारा किए गए प्रयास कल हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होंगे। मुहिम को हमारा पूर्ण समर्थन है।
- संजय गुप्ता, गल्ला व्यापारी नरसिंहगढ़
Updated on:
10 Feb 2023 05:59 pm
Published on:
10 Feb 2023 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
