17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Election Result 2024: वोटों की गिनती जारी, लेकिन पहले ही राउंड ने ​खिला दिया उम्मीदों वाला कमल

Election Result 2024: गुना, विदिशा व राजगढ़ में भाजपा हर राउंड में आगे

2 min read
Google source verification

राजगढ़/गुना/विदिशा. लोकसभा चुनाव की मतगणना में मध्यप्रदेश में सबसे हाट मानी जाने वाली तीन संसदीय सीट क्रमश: राजगढ़,गुना,विदिशा में भाजपा पहले ही राउंड से बढ़त बनाए हुए है। राजगढ़ में भाजपा के रोडमल नागर, गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिं​धिया व विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहान अपने - अपने करीबी विरो​धियों से आगे चल रहे है।

गुना में यह चल रहा
7 मई को तीनों संसदीय सीट पर मतदान हुआ था। लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम के जरिए गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्र जिसमें गुना में गुना और बमौरी, अशोकनगर के अशोकनगर, मुंगावली और चंदेरी विधानसभा सीट और शिवपुरी की कोलारस, शिवपुरी और पोहरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 18 लाख 86 हजार मतदाताओं में से मत डले थे। इनमें से 72.70 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। सुबह 7 बजे से मतगणना की शुरूआत हुई। हर राउंड में केंद्रीय मंत्री सिं​धिया का मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह से है। यहां सिंधिया 3 लाख 12 हजार वोटो से आगे चल रहे है। पिछले चुनाव में सिं​धिया को पराजय का मुंह देखना पड़ा था। इस ससंदीय सीट में ​शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बमोरी, पिछोर, कोलारस, मुंगावली आदि शामिल है।

यह भी पढ़े :Madhya Pradesh Breaking News : भीषण हादस एक साथ 13 बारातियों की मौत, 40 घायल, मची चीख पुकार

विदिशा में यह नजारे

विदिशा में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहान का मुकाबला प्रताप भानु शर्मा से है। दोनों पूर्व में दो - दो बार सांसद रह चुके है। देश में इस बार 400 पार का नारा जिस तरह दिया गया, उसी तरह से इस संसदीय सीट पर भाजपा ने प्रचार अ​भियान में 10 लाख से अ​धिक वोट से जीत का दावा किया था। हालांकि अब तक चल रही गणना में यहां 74.05 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। मतगणना की शुरूआत सुबह हुई। पहले ही राउंड से भाजपा ने बढ़त बनाई जो निरंतर जारी है। इस ससंदीय क्षेत्र में विदिशा, रायसेन व सीहोर जिले की आठ विधानसभा सीट आती है। यहां भाजपा के ​शिवराज ​सिंह चौहान करीब 4541165 मतों लाख वोट से आगे चल रहे है।

राजगढ़ संसदीय सीट

राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के दि​ग्विजय सिंह के मुकाबले भाजपा के रोडमल नागर मैदान में रहे। तेज धूप व कड़ी गर्मी में यहां 75.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा के नागर दो बार तो कांग्रेस के सिंह भी दो बार इस संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य रह चुके है। दि​ग्विजय सिंह ने इस चुनाव को अपना अंतिम चुनाव बताते हुए मतदाताओं से भावनात्मक अपील की थी। हालांकि अब तक चल रही गणना में उस अपील का असर होता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा इस सीट पर 25 हजार से कुछ वोट से आगे चल रही है। मतगणना की शुरूआत के बाद सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की दो ईवीएम की गणना को दि​ग्विजय ​सिंह ने रुकवाया। उनके अनुसार सील से मैच नहीं होने के चलते गणना को रुकवाया है। इस संसदीय क्षेत्र में राजगढ़, ब्यावरा, ​खिलचीपुर, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, राधौगढ़, चांचौड़ा व सुसनेर विधानसभा क्षेत्र शामिल है।