
राजगढ़. राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में पति-पत्नी के सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शहर के सूरजपोल क्षेत्र की है । घटना के कारणों का तो पता नहीं चल पाया है लेकिन मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जयस्तंभ के सामने रहने वाले भंवरलाल और उसकी पत्नी साधना ओझा दोनों अपने घर में मृत अवस्था में मिले है।
घर में मृत मिले पति-पत्नी
जानकारी के मुताबिक भंवरलाल की लाश घर के किचन में फांसी के फंदे पर झूलती मिली है वहीं पत्नी साधना बेडरूम में मृत मिली है। प्रथम दृष्टया तो मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। लेकिन इस घटना का क्या कारण है इसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मौके से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है उसे लेकर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा किया जा सकता है। दंपती की मौत से आसपास रहवासियों में शोक का माहौल है।
पिता की लाश देख चीख पड़ा बच्चा
जानकारी के अनुसार मृतक कारपेंटर का काम करता था। सुबह मृतक के 13 साल के बेटे ने स्कूल लंच तैयार करने जैसे ही मां को आवाज दी तो काफी देर तक वह नहीं उठी। ऐसे में बच्चे ने पड़ोस में रह रहे अपने ताऊ को बुलाया। मृतक के बड़े भाई ने भी अपनी बहू को बेहोश हालत में देख आवाज दी। जब वह नहीं उठी तो उन्होंने बच्चे को पानी लाने कहा। जैसे ही बच्चा पानी लेने किचन में गया तो अपने पिता को फंदे पर झूलता देख उसकी चीख निकल आई। मृतक के बड़े भाई ने पूरे मामले की पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। दंपति के दो मासूम बच्चे हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
देखें वीडियो- फूड डिलेवरी बॉय का नया कारनामा, अब न जाने किसकी किस्मत में आया झूठा खाना !
Published on:
08 Aug 2023 10:25 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
