12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब अपहरणकर्ता पहुंच गया थाने अपहृत युवती को ही लेकर, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान!

पुलिस ने दर्ज किया है युवती के अपहरण के लिए युवक पर केस

2 min read
Google source verification
 Kidnapping of a mute teenager, gang-raped by taking hostage at home

Kidnapping of a mute teenager, gang-raped by taking hostage at home

ब्यावरा। नगर के पास स्थित एक गांव के दो प्रेमियों ने एक साथ रहने के लिए घर छोड़ दिया। दो दिन पहले की घटना के संबंध में लड़की के परिजन ने युवक को भगा फुसला कर घर से भगाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। पुलिस केस दर्ज कर पड़ताल कर रही थी कि रविवार को युवक लड़की को लेकर थाने पहुंच गया। दोनों ने स्वेच्छा से साथ रहने और बिना किसी दबाव के घर छोड़ने की बात की। हालांकि, युवती के नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने दोनों की एक न सुनी और युवक को जेल भेज दिया। लड़की को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेज दिया।

Read this also: हत्या की एक खौफनाक कहानी जिसमें हत्या करने के बाद पैर भी साथ लेता जा रहा हत्यारा

मामला सिटी थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का है। यहां का रहने वाला युवक रामबाबू का अपने ही गांव की एक युवती के साथ प्रेम हो गया। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। घरवालों को दोनों का मिलना नागवार था। एक दिन दोनों ने अपनी अलग दुनिया बसाने की सोची। दो दिन पहले दोनों ने घर छोड़ दिया।
लड़की के घरवालों को जब यह पता लगा तो वे थाने पहुंच गए। लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर युवक पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया।
रविवार की दोपहर में अचानक आरोपी युवक, युवती के साथ थाने पहुंच गया। पुलिस की रिकार्ड के अनुसार अपहरणकर्ता व अपहृत होने वाला, दोनों एक साथ थाने पहुंचे तो सब हैरान।

Read this also: लाॅकडाउन में जब जज ने सुनवाई कर भेजा ई-फैसला, वकीलों ने भी किया ई-बहस

युवक ने अपनी बात रखते हुए यह बताया कि दोनों स्वेच्छा से घर छोड़े हैं, वह युवती पर जोर जबर्दस्ती नहीं किया है। दोनों स्वेच्छा से साथ रह रहे थे।
हालांकि, पुलिस ने लड़की को नाबालिग मानते हुए उसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेज दिया। जबकि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी रविन्द्र चावरिया ने बताया कि आरोपी रामबाबू सौंधिया (20) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिटी थाने की एसआई सन्ध्या रघुवंशी ने बताया कि दुष्कर्म का केस अभी दर्ज नहीं है, मेडिकल के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Read this also: बहनों ने दी भाई केे अर्थी को कंधा, छोटी बहन ने दी मुखाग्नि