24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Update संक्रमण भी लेकर आ रहे मजदूर, कोरोना से एक मौत की पुष्टि, दो की रिपोर्ट बाकी

न कर्मक्षेत्र की मिट्टी नसीब हुई न जन्मस्थान की पैदल ही गांव आ रहे मजदूर, भूख से कमजोर पड़ते शरीर पर बढ़ रहा संक्रमण का खतरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 12 May 2020, 12:01 PM IST

covid19 in surat : बिना मास्क के लगाए घूम रहे दो युवकों ने मनपाकर्मियों को पीटा

covid19 in surat : बिना मास्क के लगाए घूम रहे दो युवकों ने मनपाकर्मियों को पीटा

राजगढ़। पैदल ही गांव के लिए निकले मजदूरों में सैकड़ों अपने साथ संक्रमण भी लेकर जा रहे हैं। महाराष्ट्र से यूपी के लिए पैदल निकले मजदूरों में एक की मौत और दूसरे की संक्रमण से हालत बिगड़ गई है। जबकि दो मजदूरों के मौत के बाद इनकी कोरोना संबंधित रपट आनी बाकी है।

Read this also: मालिक न करें फिर आना पड़े...दो पैसा कम कमाएंगे लेकिन लौटेंगे नहीं

इन मजदूरों की हालत बिगड़ने के बाद चिकित्सीय मदद पहुंचाने वाले मेडिकल स्टॉफ को भी आइसोलेट कर दिया गया है। उधर, पूरे ऐतिहात के साथ मृतक मजदूर का अंतिम संस्कार राजगढ़ में ही कर दिया गया है।

दरअसल, हर रोज सैकड़ों-हजारों की संख्या में मजदूर अपने गांव की ओर लौट रहे हैं। राजगढ़ से गुजरने वाली हाईवे पकड़ लोग पैदल जा रहे। गुरुवार रात उदनखेड़ी के पास मल्हारगंज जा रहे संतराम की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद चिकित्सको की टीम पहुंची, एम्बुलेन्स से मजदूर को अस्पताल लाया गया था। इस मजदूर के साथ उसके साथी प्रह्लाद को भी लाया गया।

संतराम की मौत के बाद उसकी कोरोना जांच सैम्पल भेजा गया। इसके अलावा उसके साथी का भी सैम्पल भेजा गया।

भोपाल से जांच रिपोर्ट में दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। कोरोना की पुष्टि के बाद संतराम का अंतिम संस्कार राजगढ़ में ही कराया गया।

Read this also: गर्भवती के कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद पूरा गांव सील, आधा दर्जन दुकानों पर भी जाने की पुष्टि

गौरतलब है कि महाराष्ट्र से आ रहे मजदूरों में तीन मजदूरों की मौत राजगढ़ सीमा में हो चुकी है। तीनों के शवों को अस्पताल में रखा गया है, इसमें संतराम की रिपोर्ट आने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अन्य दो मृतकों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। उनके शव राजगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस में रखे हैं।

सभी कर्मी हुए आइसोलेट

स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान जोखिम के डालकर सेवा दे रहे हैं। गुरुवार को मृतक संतराम को एम्बुलेंस से पहुंचाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को आइसोलेट कर दिया गया है। ये लोग संतराम को एंबुलेंस से उदनखेड़ी से पचोर और वहां से राजगढ़ लाये थे।

इन मजदूरों को भर्ती कराते समय एंबुलेंस स्टॉफ के पास पीपीई किट तक नहीं थी।

Read this also: गुना के दो आरक्षकों की कोरोना रिपोर्ट आई, दोनों को रखा गया है आइसोलेशन में