24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid19 गर्भवती के कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद पूरा गांव सील, आधा दर्जन दुकानों पर भी जाने की पुष्टि

Area sealed महिला के परिजन समेत 20 लोगों को तत्काल आइसोलेशन सेंटर पहुंचाया गया शहर के आधा दर्जन दुकानों पर Corona positive महिला खरीदारी करने पहुंची थी, सबको किया क्वारंटीन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 11 May 2020, 10:01 AM IST

अशोकनगर। गर्भवती महिला के कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमा से लेकर जिला प्रशासन तक सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन ने रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित महिला के गांव को पूरी तरह से सील कर दिया है। गांव में आने जाने की मनाही हो गई है। आवश्यक सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन उपाय कर रहा है।
कोरोना पाॅजिटिव महिला के संपर्क में आए बीस लोगों जिसमें परिवार के 13 लोग शामिल हैं, को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी बीस लोगों को आईसोलेशन सेंटर पर रखा गया है।

Read this also: प्रेगनेंसी के दौरान अस्पताल में आई थी जांच कराने, निकली कोरोना पाॅजिटिव

दरअसल, अशोकनगर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर सिसरी पछार की एक महिला पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में गाईनो डॉक्टर के पास जा रही थी। बीते छह मई को भी वह जिला अस्पताल आई थी। डाॅक्टर ने महिला की जांच की। महिला ने उल्टियां होने, खांसी की शिकायत पर कोरोना टेस्ट भी कराया। इसके बाद उसे होम क्वारंटीन को कहा गया। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया।
वजह 20 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। इस रिपोर्ट के आने के बाद स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेआर त्रिवेदिया ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला प्रेगनेंसी के दौरान जांच कराने अस्पताल आई थी।

Read this also: डीआईजी के बेटे का खाना बनाने वाले आरक्षक की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव

अस्पताल आने के दौरान महिला विभिन्न जगहों पर की थी खरीदारी

चूंकि, जिला अस्पताल में डाॅक्टर ने महिला के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल करा दिए। इसके बाद उसे होम क्वारंटीन को कहा गया। लेकिन यहां से बाहर निकलने के बाद वह कई जगहों पर खरीदारी करने गई। जानकारी के मुताबिक महिला ने शहर के कोलुआ रोड के कियोस्क सेंटर से रुपये निकाले। तीन कपड़ों की दुकानों पर भी गई। साड़ी-ब्लाउस पसंद किया। गांधी पार्क के पास एक मोबाइल स्टोर पर भी गई थी। अब इन सबको क्वारंटीन कराया गया है।

Read this also: 350 साल पुरानी भगवान नरसिंह मंदिर की अलौकिक मूर्ति की कहानी, जानिए नेपाल से क्यों है इसका जुड़ाव

बड़ी खबरें

View All

अशोकनगर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग