21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के मंत्री की राजगढ़ में बिगड़ी तबीयत, तेज हवा से टेंट उखड़ने से मची अफरातफरी

Minister Narayan Singh Panwar falls ill in Rajgarh- राजगढ़ में योग कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह पंवार हुए बीमार, उन्हें तुरंत मंच के पीछे बैठाया, तेज हवा से टेंट भी गिर गया

2 min read
Google source verification
Minister Narayan Singh Panwar falls ill during a yoga event in Rajgarh

Minister Narayan Singh Panwar falls ill during a yoga event in Rajgarh

Narayan Singh Panwar - 21 जून को अतंरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। यहां राज्य के मंत्री, विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन भी योगासनों का अभ्यास कर रहे हैं। सीएम डॉ मोहन यादव ने जबलपुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल में योगाभ्यास किया। योग दिवस पर राजगढ़ में कार्यक्रम के दौरान मंत्री नारायण सिंह पंवार की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत मंच के पीछे बैठा दिया गया। इधर योगाभ्यास समाप्त होने के बाद तेज हवा से टेंट भी गिर गया जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

राजगढ़ में योग दिवस का कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउंड में रखा गया था। जिलास्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री नारायणसिंह पंवार थे। योगाभ्यास करते समय उनकी तबियत बिगड़ गई। बीच कार्यक्रम में मंत्री नारायणसिंह पंवार को उठाना पड़ा। उन्हें सहारा देकर मंच के पीछे बैठा दिया गया।

बीमार होने के बावजूद न केवल कार्यक्रम में शामिल हुए बल्कि योगासन भी किया

बताया जा रहा है कि मंत्री नारायणसिंह पंवार को टाइफाइड है। बीमार होने के बावजूद वे न केवल कार्यक्रम में शामिल हुए बल्कि योगासन भी किया। इसी वजह से बुखार से पीड़ित मंत्री नारायण सिंह पंवार की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपने स्टाफ को यह बात बताई जिसके बाद मंत्री पंवार को मंच के पीछे बैठाया।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अचानक तेज हवा चलने लगी। इससे कार्यक्रम के लिए लगा टेंट गिर गया। कुछ देर के लिए अफरातफरी से मच गई।

प्रदेश के सभी मंडलों पर भाजपा करा रही सामूहिक योग

इंटरनेशनल योग दिवस और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर प्रदेश के सभी मंडलों में भाजपा द्वारा सामूहिक योग का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा अलग- अलग मंडलों में पार्टी के कार्यकर्ताओँ और स्थानीय लोगों के साथ सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जबलपुर की संस्कारधानी में आयोजित योग महाकुंभ में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत आर्मी बैंड की धुन पर राष्ट्रगान से हुई। राष्ट्रपति और राज्यपाल का शॉल एवं योग मुद्रा वाले स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपस्थित जनसमूह ने 30 मिनट के फिटनेस प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, पादहस्तासन, भद्रासन, मकरासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन और शवासन का अभ्यास किया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम और शीतली प्राणायाम का भी अभ्यास किया।