20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आ गया मानसून ! 27 जिलों में अंधड़ के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Forecast: मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा आंधी ऑरेंज अलर्ट जारी किया.....

2 min read
Google source verification
(फोटो सोर्स: पत्रिका)

(फोटो सोर्स: पत्रिका)

Weather Forecast: एमपी के कई जिलों में नौतपा के खत्म होते ही मौसम बदल गया। मौसमी गतिविधियों में आए बदलाव के बाद सुबह से बारिश हुई। राजगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर, नरसिंहगढ़ सहित अन्य शहरों में बारिश हुई। अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। सीजन की पहली बारिश को अब तक की सबसे तेज मानी जा रही है। इसी के साथ मानसून ने दस्तक दे दी है।

हालांकि जानकारों की मानें तो बोवनी जैसी और मानसूनी बारिश आगामी दिनों में होगी। जून के दूसरे सप्ताह में पर्याप्त बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, कुछ वरिष्ठ किसानों का कहना है कि नौतपा में रोहिणी नक्षत्र के दौरान हुई बारिश के कारण यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि अब मानसूनी सीजन में यह बारिश परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़ें: मेट्रो की 'ओरेंज लाइन' के लिए 200 से ज्यादा घरों-दुकानों में चलेगा बुलडोजर !

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

जून के पहले सप्ताह में पूरे समय बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। एक चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी हवा में उत्तर-पश्चिम यूपी में मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

इसी का असर है कि मौसमी गतिविधियों में बदलाव हुआ है। मानसूनी बारिश की शुरुआत होने लगी है। अब पूरे सप्ताह ही बारिश की संभावना बनीं हुई है। साथ ही तापमान भी सामान्य बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

27 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा आंधी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।