22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rajgarh / 5 महीने के मासूम को मिलेगा मम्मी-पापा का प्यार..

5 महीने के मासूम को मिलेगा मम्मी-पापा का प्यार..

mp news: डेढ़ साल पहले शादी होने के बाद पति-पत्नी में हुआ मन मुटाव तो रहने लगे थे अलग, नेशनल लोक अदालत में फिर मिले दोनों...।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 11 May 2025, 7:15 PM IST

family court

mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में कुटुंब न्यायालय की समझाईश के बाद एक 5 महीने की मासूम बच्ची को मम्मी-पापा दोनों का प्यार मिलेगा। नेशनल लोक अदालत के दौरान करीब डेढ़ साल से अलग रह रहे पति-पत्नी को समझाईश देकर फिर से एक कर दिया गया। पति-पत्नी के अलग रहने के कारण उनकी पांच महीने की बच्ची को पिता का प्यार नहीं मिल पा रहा था।

राजगढ़ में नेशनल लोक अदालत के दौरान कुटुंब न्यायालय के समक्ष एक ऐसा जोड़ा आया जिनका विवाह करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। विवाह के बाद से ही पति-पत्नी में मनमुटाव बढ़ने लगे। मतभेद पैदा होने से मामला थाने, परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, फिर वहां से कुटंब न्यायालय तक आया। विवाहित जोड़े का एक 5 माह का बच्चा भी है। विवाद के कारण पति अपने घर पर रह रहा था तो पत्नी बच्चे के साथ मायके में रह रही थी।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक के साथ पत्नी का अश्लील फोटो बनाकर पति को भेजा और फिर….

कुटुंब न्यायालय में दोनों को बुलाकर न्यायिक कार्रवाई से बचने का उपाय बताया गया। साथ ही उनकी काउंसलिंग कर तालमेल बनाकर जीवन गुजारने की सलाह दी गई। कुटुंब न्यायालय की पहल कामयाब हुई और पति पत्नी दोनों एकमत होकर एक साथ रहने के लिए सहमत हो गए। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन व्यतीत करने की सहमति दी और इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को फूल माला भी पहनाई। सभी उपस्थितजनों ने उन्हें उनके उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं व बधाईं दीं।

यह भी पढ़ें- पति को नींद की गोली खिलाकर पड़ोसी प्रेमी के साथ पत्नी रफूचक्कर…