मामला राजगढ़ के करनवास का बताया गया है। यहां 2 अगस्त को एक युवक ने नंदू यादव की होटल से गर्मागर्म भाजीबड़ा (पालकबड़ा) खरीदा था और वो स्वाद ले लेकर भाजीबड़ा खा रहा था लेकिन तभी उसकी नजर भाजीबड़े के अंदर पड़ी मरी हुई छिपकली पर पड़ी। जिसे देखकर युवक के होश उड़ गए और मानो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। युवक ने तुरंत दुकानदार से इस बात की शिकायत की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।