7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajgarh News: एक दिन पहले जली रोटी को लेकर विवाद, दूसरे दिन घर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Newly Married Woman Death: बंद कमरे में नवविवाहिता का जला हुआ शव मिला, पति बोला- पत्नी ने खुद को आग लगाई, मायके पक्ष का आरोप दामाद ने की हत्या, हर एंगल से मामले की जांच में जुटी पुलिस।
2 min read
Google source verification
rajgarh

newly married woman suspicious death, मृतका नानूबाई की जीवित अवस्था की तस्वीर व इनसेट में पति के द्वारा भेजी गई जली रोटी की तस्वीर (Source-patrika)

Rajgarh Newly Married Woman Death: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के अटेपुर गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय नवविवाहिता का बंद कमरे में जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास डीजल की प्लास्टिक की केन मिली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है, जबकि पति का कहना है कि पत्नी ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार मृतका नानूबाई (22) निवासी उदियापुरा की शादी करीब तीन वर्ष पहले अटेपुर निवासी जगदीश तंवर से हुई थी। सूचना पर एसडीओपी धर्मवीर नागर और भोजपुर थाना प्रभारी अजय यादव मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

एक दिन पहले जली रोटी को लेकर हुआ था विवाद- मृतका की मां

मृतका की मां रोड़ी बाई ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल में आए दिन मारपीट होती थी। घटना से एक दिन पहले खाना बनाते समय एक रोटी जल गई थी। इसी बात पर पति ने जली हुई रोटी की तस्वीर व्हाट्सएप पर भेजकर अपमानित किया और विवाद किया। पिता भागचंद का कहना है कि उन्होंने गुरुवार को दामाद से बेटी को मायके छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन उसने फोन काट दिया। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई। उनका आरोप है कि पहले बेटी की हत्या की गई, फिर शव को जलाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

पति बोला- मैंने पानी डालकर बचाने का प्रयास किया

वहीं, पति जगदीश ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर से बाहर था। लौटने पर पत्नी को आग की लपटों में घिरा देखा और पानी डालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। मायके और ससुराल पक्ष के बयानों सहित सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।