11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Loksabha 2024 News: दिग्विजय सिंह ने लगाए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, पूछे 3 सवाल

lok sabha elections 2024- राजगढ़ लोकसभा सीट से 16 अप्रैल को नामांकन भरेंगे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह...। मत पत्रों से चुनाव कराने के पक्ष में हैं दिग्विजय सिंह...।

2 min read
Google source verification
congress_digvijay_singh.png

अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चाओं में हैं। राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए दिग्विजय सिंह इवीएम के बाद चुनाव आयोग से काफी नाराज हैं। दिग्विजय ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह हमारी किसी बात का उत्तर नहीं देते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग हमें मिलने का वक्त नहीं दे रहा है। हम एक साल से मिलने का समय मांग रहे हैं। इसी दौरान दिग्विजय ने चुनाव आयोग से तीन सवाल भी पूछ लिए हैं।

दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि चुनाव आयोग से मेरी शिकायत है कि हमारी किसी बात का वो उत्तर नहीं देते हैं। हमें मिलते तक नहीं हैं। मैंने यह बात संसद में भी कहीं है। बाहर भी कहा है। मेरे तीन बुनियादी सवाल हैं।

दिग्विजय ने चुनाव आयोग से पूछा है कि क्या यह स्टैंड अलोन मशीन है। क्या vvpat में कनेक्टिविटी इंटरनेट से है। vvpat में जो सॉफ्टवेयर आपने डाला है, वह क्या सॉफ्टवेयर है। यह जानना चाहते हैं। इसका जवाब क्यों नहीं देते। इससे क्यों बचते हैं। हमें मिलने का समय क्यों नहीं देते हैं। राष्ट्रीय पार्टी अप्रैल 2023 से आपसे समय मांग रही है, लेकिन आप वक्त तक नहीं देते हैं।

दिग्विजय सिंह 16 अप्रैल को राजगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन भरने वाले हैं। दिग्विजय ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा है कि मैं 16 अप्रैल 2024 को राजगढ़ लोकसभा के लिए अपना नामांकन भरने जा रहा हूं। निश्चित ही यह आप सबके लिए गर्व और ताकत प्रदर्शित करने का अवसर है। परन्तु मैं निवेदन करना चाहता हूं कि जिस समय मैं अपना नामांकन दाखिल कर रहा हूं, उस समय आप मेरी बजाय मतदाताओं के बीच रहें। अपने अपने पोलिंग बूथ पर जाकर बूथ कमेटी की मीटिंग करें।

राजगढ़ में कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह 16 अप्रेल को भैंसवा माता मंदिर में चल रहे 108 कुंडीय यज्ञ में 3 घंटे बैठेंगे। वह दोपहर 3 बजे से लेकर 6 बजे तक यज्ञ में आहुति देंगे। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वह 16 तारीख को नामांकन दाखिल करेंगे। लेकिन इस बार उनके साथ लश्कर नहीं, सिर्फ 5 समर्थक साथ होंगे। शेष कार्यकर्ता पोलिंग बूथ और मंडल स्तर पर चुनाव की आगामी रणनीति को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद दिग्विजय सिंह सभी मंडल स्तर पर सभाएं करते हुए जनता के बीच पहुंचेंगे।

दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि उनका आह्वान है कि लोग ईवीएम से हो रहे चुनाव के खिलाफ आगे आए और वह भी चुनाव लड़े। जितने ज्यादा लोग चुनाव लड़ेंगे हमारी लड़ाई उतनी मजबूत होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या 400 लोग चुनाव मैदान में उतर रहे हैं, तो उन्होंने बताया की 400 से ज्यादा भी हो सकते हैं।

भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर (rodmal nagar) 15 अप्रेल को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रदेश ही नहीं बल्कि केंद्रीय स्तर के बड़े नेताओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। खिलचीपुर नाके पर सभा का भी आयोजन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव प्रभारी दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिस दिन भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे उसे दौरान बूथ लेवल के कार्यकर्ता भी राजगढ़ पहुंचेंगे।