8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा समर्थित नपा अध्यक्ष को ब्लैकमेल कर रही दूसरी पत्नी, मांगे डेढ़ करोड़, राजगढ़ में FIR

Rajgarh Nagarpalika president Blackmailing Case: मध्य प्रदेश के राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू एक बार फिर चर्चा में, दूसरी पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, डेढ़ करोड़ नहीं दिए तो झूठे केस में फंसाने और आत्महत्या की दे रही धमकी, FIr दर्ज कराई
2 min read
Google source verification
Rajgarh Nagarpalika President Vinod Sahu

Rajgarh Nagarpalika President Vinod Sahu: बीजेपी से नपा अध्यक्ष विनोद साहू ने दूसरी पत्नी पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आऱोप, FIR (फोटो: Vinod Sahu FB Page)

Rajgarh Nagarpalika president Blackmailing Case: राजगढ़ में बीजेपी समर्थित नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने अपनी दूसरी पत्नी के खिलाफ ब्लैकमेल करने का केस दर्ज कराया है। उनकी पत्नी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। नपा अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में दूसरी पत्नी पर आरोप लगाया गया है कि पत्नी डेढ़ करोड़ रुपये की मांग कर रही थी और जब उन्होंने यह रकम देने से इनकार कर दिया, तो उसने आत्महत्या कर झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी है। नपा अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 308(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां पढ़ें पूरा मामला

राजगढ़ कोतवाली पुलिस (Rajgarh Nagarpalika president FIR) के मुताबिक नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने शिकायत में बताया कि, 8 मई 2026 से 8 जुलाई 2026 के बीच आरोपित महिला उन्हें लगातार मानसिक रूप से दबाव डाल डेढ़ करोड़ रुपये देने की मांग करती रही। उनका आरोप है कि, वहीं इतनी बड़ी रकम नहीं मिलने पर उसने उन्हें धमकी भी दी। उसने कहा कि यदि उसे डेढ़ करोड़ रुपए नहीं मिले, तो वह आत्महत्या कर लेगी और उन्हें झूठे मामले में फंसा देगी।

दोनों के बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई

कोतवाली राजगढ़ पुलिस का कहना है (Rajgarh Nagarpalika president Blackmailing Case Investigation) कि विवेचना के दौरान दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लगातार चर्चाओं में हैं नपाध्यक्ष

नगर परिषद अध्यक्ष विनोद साहू (Rajgarh Nagarpalika president Vindod Sahu) पिछले करीब 15 दिन से लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले ही मारपीट के एक पुराने मामले में न्यायालय ने उन्हें तीन माह के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय के एक कर्मचारी ने भी उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। शिकायत में कर्मचारी ने आरोप लगाया था कि नपा अध्यक्ष विनोद साहू उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

वहीं अब एक बार फिर वे दूसरी पत्नी (Rajgarh Nagarpalika president Filed FIR) की ओर से कथित ब्लैकमेलिंग के आरोपों और डेढ़ करोड़ की मांग पूरी नहीं करने पर झूठे मामले में फंसाने के साथ ही आत्महत्या की धमकी देने के मामले को लेकर दर्ज की गई FIR को लेकर चर्चा में आ गए हैं।