10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजगढ़ में घर में मिला पत्नी का शव, पति फरार

Wife Murder: कोतवाली थाने के गुराड़खेड़ा गांव की घटना, महिला के सिर, पीठ और कमर पर चोट के निशान, पति फरार।
less than 1 minute read
Google source verification
rajgarh wife found dead in home

wife found dead in home, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस (Source-Patrika)

Rajgarh Wife Murder: मध्यप्रदेश के राजगढ़ मुख्यालय से लगे कोतवाली थाने के गुराड़खेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक घर में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। महिला का पति घर से फरार है जिससे कारण उसी पर शक जताया जा रहा है। महिला की पहचान गायत्री गुर्जर (36) पति रामबाबू गुर्जर के रूप में हुई है। घटना की खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

घर में मिला महिला का शव

गुराड़खेड़ी गांव की रहने वाली गायत्री गुर्जर का शव शनिवार सुबह उसके ही घर के बाहर मिला है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में पति रामबाबू गुर्जर पत्नी गायत्री गुर्जर की हत्या की है। सुबह करीब 9.30 बजे घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को सूचना दी जिसके विदिशा से टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में वक्त लगा जिसके कारण काफी देर तक पुलिस को घटनास्थल पर इंतजार करना पड़ा।

पति फरार, तलाश में जुटी

एफएसएल टीम के पहुंचने के बाद घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से महिला का पति रामबाबू गुर्जर फरार है, जिसके कारण उसी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस पति की तलाश कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक मृतका गायत्री के दो बेटे हैं जिनकी उम्र 8 और 14 साल है।