2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पति दरवाजे पर खड़ा रहा और जेठ, देवर ने लूटी आबरू’, राजगढ़ में कलेक्ट्रेट के सामने महिला का हंगामा

Sexual Assault: थाने में सुनवाई नहीं होने से नाराज महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, पुलिस ने उतारा, शाम को केस दर्ज किया।

2 min read
Google source verification
RAJGARH

प्रतीकात्मक तस्वीर (SOURCE-PATRIKA FILE)

Rajgarh Water Tank Protest: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मंगलवार को दोपहर को उस वक्त हंगामा मच गया जब कलेक्टोरेट के सामने एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। भरी दोपहरी में टंकी पर चढ़ी महिला हाथों में कागज लिए वहीं बैठी रही। लोगों ने महिला को टंकी पर चढ़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने की कोशिश की तो महिला ने कहा कि मेरी सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए मुझे यह रास्ता अपनाना पड़ा। महिला ने पति, जेठ और देवर पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पति, जेठ और देवर पर गंभीर आरोप

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति, जेठ और देवर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। जब शिकायत लेकर थाने पहुंची तो टीआई ने मेरी नहीं सुनी। मैं विनती करती रही, लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हुई, अब जब मैं टंकी पर चढ़कर विरोध कर रही हूं, तो ये सब आ गए और मन्नतें कर रहे हैं। जब तक ये कार्रवाई नहीं करते तब तक मैं नहीं उतरूंगी। काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा।

काफी समझाईश के बाद नीचे उतरी महिला

एसपी अमित तोलानी ने अपनी टीम के साथियों को भेजा, साथ ही मौके पर कोतवाली पुलिस भी आई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी काफी देर तक महिला को मनाते रहे। उससे कहा गया कि आपकी सुनवाई होगी, एसपी साहब के पास आपको ले जा रहे हैं। इस बीच महिला ने कहा कि आरोपियों को पकड़कर लाओ तब ही मानूंगी, मैं तीन बार टीआई मेडम के पास गई लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। काफी देर तक समझाइश के बाद जैसे-तैसे महिला को समझाकर उतारा और एसपी कार्यालय ले जाया गया। जहां उसकी सुनवाई हुई, इसके बाद पुलिस ने देर शाम उसके पति, जेठ और देवर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। महिला का आरोप है कि मेरा पति गेट पर खड़ा रहा और देवर, जेठ ने मेरे साथ गलत काम किया है।

टंकी के गेट पर लगा था ताला, फिर भी चढ़ गई महिला

जानकारी के अनुसार उक्त टंकी के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ था। बावजूद इसके महिला चढ़ गई। कैसे चढ़ी यह किसी को नहीं पता। करीब आधे घंटे बाद पुलिस की समझाइश के चलते महिला जैसे-तैसे नीचे आई लेकिन तब तक भी नपा के कर्मचारी ताले की चाबी नहीं ला पाए। जब महिला नीचे उतरकर आने वाली थी, तब चाबी आई, फिर महिला को गेट खोलकर उतारा गया।