6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झोपड़ी मुक्त होगा प्रदेश, हर परिवार को मिलेगा घर

सीएम की यात्रा निर्धारित समय से चार घंटे लेट पहुंची, नेताओं और बच्चियों ने कलश लेकर किया स्वागत
3 min read
Google source verification
news

Addressing the gathering held at Rajgarh Stadium, Chief Minister Shivraj Singh Chauhan

जीरापुर/खिलचीपुर/राजगढ़. कांग्रेस ने 50 सालों तक प्रदेश में राज किया और एक और नारा दिया था गरीबी हटाओ लेकिन यह नारा, बस नारा ही बन कर रह गया। भाजपा सरकार ने अपने 15 सालों में गरीबी हटाने के लिए ही काम किया है। जिसमें हम बहुत हद तक कामयाब भी हुए है।

अब जनता का आशीर्वाद बना रहा तो अगले साल पूरे प्रदेश को झुग्गी मुक्त कर दूंगा हर परिवार के पास अपना घर होगा। हर परिवार के पास अपनी जमीन होगी और खुद का मकान होगा। कोई भी बेघर नहीं रहेगा, लेकिन यह काम एक साथ नहीं हो सकता थोड़ा समय लगेगा। इसका कुछ लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीरापुर में आयोजिता जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कही। सीएम अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे बाद आगर सुसनेर होते हुए जीरापुर पहुंचे थे। जहां जिले के नेताओं और छोटी-छोटी बच्चियों ने कलश लेकर उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमसे हमारे काम का हिसाब पूछ रही है,लेकिन अपने पचास साल में क्या किया यह बताने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। यहां उन्होंने कि हम महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले इसके कई नौकरियों में महिलाओं को 33 से 50 प्रतिशत तक आरक्षण दिया है। शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत नियुक्ति महिलाओं की जाएगी।


जीरापुर में रथ से लोगों को संबोधित करने के बाद खिलचीपुर मंडी में आयोजित सभा को संबोधित किया यहां विधायक हजारी लाल दांगी सहित अन्य बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया। जबकि अमित चंद्रोल मित्रमंडल द्वारा उन्हें गदा भेंट किया गया। यात्रा के दौरान जहां मुख्यमंत्री सापत्निक शामिल हुए वहीं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झां भी मौजेेूद थे। जिले में उनकी अगवानी में सांसद रोडमल नागर और जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। भोपाल महापौर आलोक शर्मा और सारंगपुर विधायक कुंवर कोठार, राजगढ़ में विधायक अमर सिंह यादव, पूर्व विधायक हरिचरण तिवारी, महामंत्री मनोज हाड़ा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओपी शर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।


हर जगह शहर से दूर की गायें
राजगढ़ हो या फिर ब्यावरा इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में पशुओं को छोड दिया गया है, लेकिन जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान इनकी वजह से यात्रा प्रभावित न हो इसके लिए कई कर्मचारियों को गायों को शहर से दूर छोडऩे के लिए लगाया गया था। राजगढ़ से हटाई गई गायों को मंडी, पाटनरोड, टोलटैक्स की ओर छोड दिया गया।


झलकियां
- तय समय से करीब पांच घंटे लेट राजगढ़ पहुंचे सीएम जिले में चार घंटे की हुई देरी।
- पूरा शहर तीन नेताओं के पोस्टरों से पटा। शहर में करीब पांच हजार बेनर पोस्टर लगे।
- सुबह नौ बजे से राजगढ़ पहुंचने लगे थे ग्रामीण। जिनमें से अधिकांश सभा से पहले ही लौट गए।
- जिले में प्रवेश के बाद से राजगढ़ तक हर गांव के बाहर हुआ स्वागत।
- चप्पे चप्पे पर मौजूद रहे सुरक्षाकर्मी।
- सभा स्थल पर दूरदराज से पहुंचने वाले ग्रामीणों के लिए की गई स्वलपहार स्टाल पर दिनभर लगी रही भीड़
- इधर बच्चों को सांस्कृति कार्यक्रम के लिए बुलाया था, लेकिन भोजन की व्यवस्था नहीं होने से वे दिन भर होती रहे परेशान
- जिले में प्रवेश के दौरान बालिकाओं ने कलश ले किया स्वागत पार्टी पदाधिकारियों ने की अगवानी
- दिशा ***** और शासकीय भवनों पर भी बड़ी संख्या में लगे राजनीतिक बैनर पोस्टर।
- अलग अलग नेताओं दिनभर चलाए गए चाय, पोहा और खिचड़ी के फ्री स्टाल।
-जनता सभा स्थल पर बनी रही इसके लिए आयोजकों ने बच्चो के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम की व्यस्था भी की
- शहर में लगे हजारों पोस्टरों में कहीं भी नजर नहीं आई जिला प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया।
- फीस से परेशान एक बच्चा जीरापुर में रथ पर चढ़ गया ओर सीएम को अपनी परेशानी बताई जिस पर सीएम ने वहीं से उसकी फीस माफ करने का बोला
-खिलचीपुर में आयोजित कार्यक्रम के पूर्व मंडी अध्यक्ष हरिसिंह तंवर ने सीएम को सिक्कों से तोला
- कार्यक्रम के दौरान 11 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली