Rajnandgaon News: राजनांदगांव के प्यारेलाल चौक के पास हत्या की नीयत से युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। कब्जे से तीन चाकू और घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल व एक मोपेड को भी जब्त किया गया है। पांच आरोपी चिखली और स्टेशनपारा क्षेत्र के हैं, तो एक आरोपी बोरसी दुर्ग का रहने वाला है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 191 (2), 191 (3), 190, 109 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्व कर कार्रवाई की जा रही है।