
चुनाव के लिए पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स की 44 कंपनियां, ट्रेनिंग बाद नक्सल बेल्ट में तैनात
राजनांदगांव।CG Election 2023: जिले में 7 नवम्बर को पहले चरण का मतदान है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने जिले में पैरामिलिट्री फोर्स की 40 कंपनियां मुख्यालय पहुंच गई हैं। पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों को पीटीएस में एएसपी सोनिया उके, डीएसपी ऑप्स अजीत ओगरे एवं मास्टर ट्रेनर दीपक ठाकुर ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण दिया और नक्सली प्रभावित सहित अन्य क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
पैरामिलिट्री फोर्स जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बिना कोई नक्सल बाधा के शांति पूर्ण चुनाव कराने पहुंच गई है। शनिवार को पीटीएस के प्रशिक्षण हाल में एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन पर एएसपी सोनिया उके एवं डीएसपी ऑप्स अजीत ओगरे व कलेक्ट्रेड से आए मास्टर ट्रेनर दीपक ठाकुर द्वारा विधानसभा ड्यूटी में आए पैरामिलिट्री फोर्स के 44 कंपनियों के अधिकारियों को जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस के साथ समन्वय बनाकर करेंगे काम
सभी पैरामिलिट्री तथा दूसरे राज्य से आए बल को चुनाव के दौरान विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मूवमेंट के दौरान सावधानी बरतने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मैदानी क्षेत्र से लेकर पहाड़ी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान का लक्ष्य रखा गया है। चुनाव के पूर्व मतदान के दौरान व मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को स्ट्रांग रूम तक लाने में पुलिस की बड़ी भूमिका होती है। कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो ऐसा वातावरण पुलिस को बनाए रखना होता है। सुरक्षित चुनाव के संबंध में जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों सहित बाहर से आए पैरामिलिट्री फोर्स के 44 कंपनियों एवं सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ परस्पर समन्वय स्थापित कर योजना बनाई गई है।
Published on:
06 Nov 2023 08:43 am

बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
