1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत

CG Accident: घटना में बाइक में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है..
less than 1 minute read
Google source verification
CG Road accident

CG Accident: साल के अंतिम दिनों में लगातार सड़क दुर्घटनाओं का मामला सामने आ रहा है। रविवार को फिर तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने घुमका क्षेत्र के मुरमुंदा गांव के चौक पर बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में बाइक में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

CG Accident: एक बाइक पर सवार थे तीनों

पुलिस के अनुसार मुरमुंदा निवासी 35 वर्षीय भुवन यादव पिता धुर्वा राम अपने साथी 29 वर्षीय तिलेश्वर यादव पिता बसंत राम एवं 35 वर्षीय नारद यादव पिता कपिल राम को साथ बाइक में सवार होकर किसी काम से चारभाठा जा रहे थे। तीनों बाइक सवार गांव के बाहर प्रवेश द्वारा चौक के पास पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: CG Accident News: तेज रफ़्तार बस सवार महिला की गिरकर पहिए में दबने से मौत, आरोपी फरार

इस दौरान बेमेतरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना के बाद आरोपी चालक कुछ दूर वाहन सहित फरार हो रहा था। इस बीच लोगों की भीड़ देखकर आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।

घटनास्थल पर ही मौत

घटना में गंभीर रूप से घायल तीनों ग्रामीणों को अस्पताल ले जाने 112 बुलाया गया, लेकिन तीनों ने बुरी तरह कुचल जाने से मौके पर ही दम तोड़ दिए। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। घुमका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।