6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime News: पाकेटमार ने बैंक कर्मी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, FIR दर्ज

CG Crime News: पाकेट मारते रंगे हाथ पकड़े जाने पर विवाद के बाद आरोपियों ने बैंक कर्मी से मारपीट करते चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
बिलासपुर के होटल में हंगामा! नशे में धुत युवकों ने बाउंसर पर मिर्ची पाउडर डालकर किया हमला, इस बात पर हुआ था बहस

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पाकेट मारते रंगे हाथ पकड़े जाने पर विवाद के बाद आरोपियों ने बैंक कर्मी से मारपीट करते चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। प्रार्थी बैंक कर्मी की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: दुष्कर्म अपराध में बिलासपुर और रायपुर के आंकड़े एक समान, अब तक 218 केस दर्ज..

CG Crime News: डोंगरगढ़ का मामला

पुलिस के अनुसार प्रार्थी बैंक कर्मी ज्वेल जोसफ ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले वह रेलवे स्टेशन के सामने पाने ठेला में खड़ा था। आरोपी इमरान उसका पाकेटमार रहा था। पाकेट मारते देख लेने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी मौके से भाग गया। बैंक कर्मी ज्वेल जोसफ 2 अप्रैल बुधवार को डोंगरगढ़ के पेट्रोल पंप के पास खड़ा था।

पाकेटमार बदमाश इमरान अपने साथी नकीब व दो अन्य के साथ बाइक पर पहुंचा व गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। आरोपी नकीब ने प्रार्थी ज्वेल पर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गए। घटना में प्रार्थी को गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ शहर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।