6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, 5 माह में 12-15 लाख रुपए का गांजा-शराब जब्त

CG Crime News: पुलिस ने पिछले 5 माह में अवैध कार्यों के खिलाफ कार्रवाई की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 21 May 2024, 3:01 PM IST

CG Crime News

CG Crime News: राजनांदगाव में अवैध शराब बिक्री और गांजा की तस्करी में पुलिस ने सती के साथ कार्रवाई की है। पुलिस ने पिछले 5 मांह में अवैध शराब बिक्री के 379 मामले दर्ज कर 12 लाख कीमत की शराब व गांजा तस्करी के 9 मामले दर्ज कर 18 आरोपियों के कब्जे से 15 लाख कीमत की गांजा जब्त करने की कार्रवाई की है। वहीं सट्टा व जुए के भी मामले दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: बिना लाइसेंस घर में बना रहा था ठंडे पेय पदार्थ, पुलिस ने मारा छापा तो…हुआ बड़ा खुलासा

एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर पिछले कुछ समय से जिले में पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री, गांजा की तस्करी, जुआ-सट्टा व अन्य अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पिछले 5 माह में अवैध कार्यों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि 1 दिसबर से 18 मई तक जिले में अवैध शराब के 379 प्रकरणों में 389 आरोपियों के पास से 12 लाख 22 हजार कीमत की 2283.51 लीटर देशी व विदेशी शराब जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: लिव इन में रह रही गर्लफ्रेंड को 1 कुल्हाड़ी से काट डाला, शादी की बात पर सनकी BF ने कर दी हत्या

वहीं शराब परिवहन में प्रयुक्त 4 नग कार, 17 नग मोटरसायकल बरामद की गई है। इसके अलावा गांजा तस्करी के 9 प्रकरणों में 18 आरोपी से 14 लाख 98 हजार 500 कीमत के 170 किलोग्राम गांजा जब्ती कर परिवहन में प्रयुक्त 2 ट्रक, 2 कार एवं 4 मोटरसायकल बरामद की गई है। पिछले 5 माह में मारपीट के मामलों में 6 प्रतिशत, चाकूबाजी के मामलों में 45 प्रतिशत, हत्या के प्रयास मामलों में 82 प्रतिशत, हत्या के मामलों में 17 प्रतिशत, सड़क दुर्घटना में 16 प्रतिशत, छेड़छाड़ के मामलों में 22 प्रतिशत एवं दुष्कर्म के मामलों में 53 प्रतिशत की कमी हुई है।