6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: बिना लाइसेंस घर में बना रहा था ठंडे पेय पदार्थ, पुलिस ने मारा छापा तो…हुआ बड़ा खुलासा

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव छुईखदान नगर में नकली ठंडा पेय पदार्थ बनाने की फैक्ट्री संचालन का खुलासा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 May 2024, 7:25 AM IST

CG Crime News

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव छुईखदान नगर में नकली ठंडा पेय पदार्थ बनाने की फैक्ट्री संचालन का खुलासा हुआ है। आरोपी द्वारा अपने घर में ही फैक्ट्री खोलकर मैंगो, कोल्ड्रिग, लीची, स्ट्रांग सहित अन्य ठंडा पेय पदार्थ बना कर दुकानों में खपाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के घर में छापामार कार्रवाई कर ढाई लाख कीमत की विभिन्न प्रकार के ठंडा पेय पदार्थ बरामद की है। पुलिस बिना लाइसेंस अवैध रुप से ठंडा पेय पदार्थ बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छुईखदान के वार्ड 15 निवासी दिनेश साहू पिता पंचराम के द्वारा अपने घर में ही बिना लाइसेंस के अवैध रुप से विभिन्न प्रकार के ठंडा पेय (Rajnandgaon Crime News) पदार्थ बना कर दुकानों में सप्लाई करने की जानकारी मिली थी।

सैंकड़ों की संख्या में कई वैरायटी के ठंडे पेय पदार्थ जब्त

CG Crime News: छुईखदान पुलिस व साइबर सेल की टीम शनिवार को आरोपी दिनेश साहू के घर में दबिश देकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के घर में बड़ी संख्या में अवैध रुप से विभिन्न प्रकार के ठंडा पेय पदार्थ देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी के घर से 700 नग 100 ग्राम वाली प्लास्टिक बोतल में भरे मैंगो जूस, 1300 नग 200 ग्राम वाली प्लास्टिक बोतल में भरे स्ट्रांग, 200 नग 200 ग्राम वाली प्लास्टिक बोतल में भरे लीची, 200 ग्राम वाली खाली बोतल 8 बोरी, 100 ग्राम वाली खाली बोतल 5 बोरी और (Police Raid) एक सोडा क्लब मशीन मय कैफ एवं मारूति कंपनी का मटेरियल 6 डिब्बा के अलावा रेपर जब्त की है। आरोपी के घर से 2 लाख 40 हजार कीमत की ठंडा पेय पदार्थ व अन्य सामान बरामद की घई है। पुलिस द्वारा जब्त सामानों को खाद्य विभाग को सौंपा गया है। पुलिस इस मामले में आरोपी दिनेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े: Korba Accident News: कुएं की सफाई करने उतरे चाचा-भतीजा, जहरीले गैस की चपेट में आकर एक की मौत…छाया मातम