आशंका है कि जगतराम की मौत जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई होगी। मृतक जगतराम रिश्ते में जवाहर लाल का भतीजा था। जवाहर ने बताया कि घर के पीछे बाड़ी में वर्षों पुराना कुआं है। कुएं में मेंढक और कई जलीय जीव मरे पड़े थे। पानी बाहर निकालने के लिए कुआं में परिवार (Chhattisgarh Accident News) की ओर से मोटर लगाया गया है। इस पानी का इस्तेमाल परिवार के सदस्य अपने दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं। पानी को गंदा देखकर मंझवार परिवार ने कुएं की साफ-सफाई करने की योजना बनाई और पहले जवाहरलाल मंझवार उतरा था। घटना के समय कुआं में पानी का स्तर कम था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।