
CG Education: खैरागढ़ के महाविद्यालय में नए कक्षाओं में प्रवेश के लिए होड़ मच गई है। 12 वीं के रिजल्ट और अंक सूची आने के बाद शहर के रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में जमकर प्रवेश के आवेदन जमा हो चुके है। यहां प्रथम वर्ष के बीए, बीकाम और बीएससी की 580 सीटों के लिए अब तक 13 सौ से अधिक आवेदन जमा किए गए है। महाविद्यालय प्रबंधन ने मेरिट लिस्ट के आधार पर कई कक्षाओं की पहली सूची भी जारी कर दी गई है। लेकिन बाकी आवेदकाें को अब भी अपने नाम आने का इंतजार है।
रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में बीए की 240 सीटो के लिए अब तक 679 आवेदन, बीकाम की 80 सीटों के लिए 213 और बीएससी की 260 सीटों के लिए 480 आवेदन मिले है। बीएससी में यहाँ बायो और गणित दोनो विषयों में बायो में 2 सौ और गणित में 60 सीटे आरक्षित है। इसके लिए जिले भर के छात्रछात्राओं ने अपना आवेदन जमा कराया है।
महाविद्यालय में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सभी कक्षाओं की पहली सूची जारी कर दी गई है। इसमे कटआफ काफी अधिक होने के चलते अधिकांश छात्रछात्राओं को अब बाकी सूची जारी होने का इंतजार करना पड़ सकता है। हालंकि अभी 40 फीसदी सीटो पर ही भर्ती की सूची जारी की गई है। आगे दो सूची और निकलनी है। आवेदन जमा करने छात्र-छात्राओं की रोजाना भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
खैरागढ़ के रश्मिदेवी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र साखरे का कहना है कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रि या जारी है। पहले आए आवेदनो के आधार पर पहली सूची भी जारी हो चुकी है। इसके बाद अन्य सूची भी जल्द जारी होगी।
महाविद्यालयमें पीजी की सीटों के लिए भी इस बार मारामारी की स्थिति बन रही है। स्नाकोत्तर कक्षाओं में एमए हिंदी, राजनिती, समाजशास्त्र में बीस बीस सीटों में हिंदी के लिए 71, राजनीति के लिए 85 और समाजशास्त्र के लिए 75 आवेदन जमा हूए है। एम काम की 20 सीटों के लिए अब तक 37 आवेदन एमएससी रसायन के 25 सीटों के लिए 82 और एमएससी प्राणीशास्त्र के 30 सीटो के लिए सबसे ज्यादा 158 आवेदन जमा किए गए है।
पिछले साल से शुरू हूए कन्या महाविद्यालय की बीए बीकाम और बीएससी प्रथम वर्ष के लिए छात्राओं की संख्या कम है। इन कक्षाओं में कुल 270 सीटों के लिए अब तक 210 आवेदन जमा किए गए है। कन्या महाविद्यालय में बीए की 90 सीटो के लिए 96 बीएससी की 90 सीटो के लिए 81 और बीकाम की 90 सीटो के लिए अब तक 33 आवेदन जमा किए गए है।
Updated on:
3 Jul 2024, 1:25 PM IST
Published on:
3 Jul 2024, 1:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.