1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Education: कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले ये देख लें नहीं तो बर्बाद हो जाएंगे पैसे, 46 संस्थानों में ऐसे चल रही पढ़ाई

CG Education: खुद हेमचंद यादव विश्वविद्यालय कई वर्षों से इन्हीं कमियों के साथ कॉलेजोें को संबद्धता जारी कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 3 Jul 2024, 12:35 PM IST

CG Education

CG Education: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी व शासकीय कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहली सूची जारी हो चुकी है। प्रवेश हासिल कर अपना भविष्य संवारने से पहले विद्यार्थियों को कॉलेजों की सुविधाएं देखने के साथ वहां मिलने वाली अकादमिक व्यवस्थाओं की जानकारी होना भी जरूरी है।

दरअसल, सरकारी और निजी कॉलेजों में ऐसे संस्थान भी मौजूद हैं, जिनके पास यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन से जारी कोई भी नैक ग्रेडिंग नहीं है। करीब 46 संस्थानों ने कभी भी नैक के लिए रुचि नहीं दिखाई। नैक ही वह आइना है, जो विद्यार्थियों को कॉलेज की एकेडमिक एक्सीलेंस बताता है। इधर, सभी कॉलेजों का नैक पुता करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने हेमंचद यादव विवि को जिमेदारी सौंपी थी, लेकिन दो साल बाद भी कॉलेज नैक के दायरे में नहीं आ पाए।

यह भी पढ़ें: CG Education: यूजीसी नेट-नीट पेपर लीक के बाद बढ़ी सुरक्षा, 30 जून को होंगे प्री बी-एड, प्री-डीएलएड एग्जाम

उच्च शिक्षा क्षेत्रीय अपर संचालक डॉ. राजेश पांडेय का कहना है कि सभी कॉलेजों को नैक कराना था। नए सेशन से नैक को लेकर नया नियम आने वाला है।

संभाग के कॉलेजों का बुरा हाल

हेमचंद यादव विवि से संबद्ध 75 प्राइवेट कॉलेज हैं, जिनमें से महज 13 के पास ही नैक ग्रेड हैं। शेष 65 कॉलेजों में से किसी ने भी नैक के लिए खुद से रुचि नहीं ली। खुद हेमचंद यादव विश्वविद्यालय कई वर्षों से इन्हीं कमियों के साथ कॉलेजोें को संबद्धता जारी कर रहा है।

CG Education: एडमिशन से पहले जरूर देखें ग्रेड

स्कूल की दहलीज पार कर कॉलेज में कदम रखने से पहले ये जरूर देखें कि कॉलेज की नैक ग्रेडिंग क्या है। इससे आपको कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं और शैक्षणिक ढांचा पता चलेगा जिसके बाद सोच-समझकर एडमिशन पक्का करें। आपके ऐसा करने से कॉलेज कमियां दूर कर खुद में सुधार लाएंगे। कॉलेजों की पढ़ाई का स्तर सुधरेगा।

जानिए, किस शासकीय कॉलेज के पास कौन सी ग्रेड

दुर्ग जिला

साइंस कॉलेज दुर्ग ए+

गर्ल्स कॉलेज दुर्ग बी++

शासकीय कॉलेज उतई बी+

शासकीय कॉलेज खुर्सीपार सी

शासकीय कॉलेज जामगांव आर सी

शासकीय कॉलेज पाटन सी

शासकीय कॉलेज बोरी बी

बेमेतरा कुल कॉलेज 07

शासकीय कॉलेज बेरला बी

शासकीय कॉलेज बेमेतरा सी

बालोद कुल कॉलेज 13

शासकीय कॉलेज अरमरीकला सी

शासकीय कॉलेज गुरुर बी

शासकीय कॉलेज डौंडी बी

यह भी पढ़ें: CG Education: इस यूनिवर्सिटी ने जारी की पहली मेरिट सूची, 14 जुलाई तक प्रवेश लेना जरूरी

राजनांदगांव कुल कॉलेज 19

शासकीय दिग्विजय कॉलेज बी++

शासकीय लालबहादुर कॉलेज बी

शासकीय नेहरू कॉलेज डोंगरगढ़ बी+

शासकीय कॉलेज घुमका सी

कबीरधाम कुल कॉलेज 9

शासकीय कॉलेज पांडातराई बी

शासकीय गर्ल्स कॉलेज कवर्धा सी

शासकीय कॉलेज बोड़ला बी

शासकीय कॉलेज लोहारा सी

शासकीय कॉलेज पिपरिया सी