
राजनांदगांव। cg election 2023 : जिले में 7 नवंबर को मतदान होना है। इसके पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने वाहनों की जांच तेज कर दी है। हर वाहनों को रोककर तलाशी ले रहे हैं। एसपी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर वाहनों की जांच करवा रहे हैं। एसपी और एएसपी ने सुरक्षा का कमान अपने हाथों में ले लिया है। मैदानी स्तर पर राजनांदगांव पुलिस और अर्धसैनिक बलों को मुस्तैदी की गई है।
विधानसभा चुनाव सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने जिला पुलिस बल एवं केन्द्रीय अर्धसैनिक बल की संयुक्त टीम क्षेत्र में कॉबिंग गश्त, एरिया डॉमिनेशन, रोड पेट्रोलिंग एवं स्थैतिक चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। हथियार, अवैध रुपए, अवैध शराब व नशीले पदार्थ आदि विधानसभा क्षेत्र में न ला सके। इसलिए वाहन की जांच हो रही है।
चेकिग के दौरान वाहन चालकों या उसमें बैठे यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने निर्देश दिए गए हैं। एसपी के निर्देशन में चुनाव सेल में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा चुनाव ड्यूटी में सुरक्षा बलों का वितरण, उनके ठहरने व आवागमन की व्यवस्था, बाहर से प्राप्त बल को भौगोलिक स्थिति, राजनीतिक व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी साझा की जा रही है। शासन व पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति निर्मित होने की संभावना पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित थाना को सूचित करेंंगे।
Updated on:
06 Nov 2023 01:09 pm
Published on:
06 Nov 2023 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
