
संगवारी मतदान केंद्रों में महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने कराया मतदान
राजनांदगांव। CG Election 2023: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने जिले में 40 संगवारी मतदान केन्द्र, 4 दिव्यांग मतदान केन्द्र एवं 4 युवा मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए, जहां मतदान दलों में संपूर्ण रूप से महिला अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
इन मतदान केन्द्रों में महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया और उन्होंने संगवारी मतदान केन्द्र की प्रशंसा की। इसी तरह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाए गए थे, वहीं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 युवा मतदान केन्द्र बनाए गए थे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में संगवारी मतदान केन्द्रों में से 5-5 संगवारी मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया था। यहां अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान की गई।
यह भी पढ़े: cg election 2023 पहली दफे चेमा गांव में बनाया गया पोलिंग बूथ, मतदान करने ग्रामीण दिखे उत्साहित
Published on:
08 Nov 2023 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
