दो पहर को तकरीबर 12 बजे अपने खेत पर धान का भारा बांध रहे ईसलनार के आकेश कोरार्म ने बताया कि, वह सुबह पहले मतदान करने गया और फिर अपने खेत में धान उठाने पहुंच गया। वही इसी इलाके के सुजीत कुमार ने बताया कि, मतदान करना जरूरी है इसलिए वह मतदान सुबह ही कर लिया था और इसके बाद अन्य लोगों के साथ वह खेत में धान का भारा बांधने पहुंच गया।