16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023: रमन का दावा पहले चरण की 20 सीटों में 15 से 18 सीटें भाजपा जीतेगी

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 20 सीटों के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग के बाद भाजपा ने 15 से 18 सीटें जीतने का दावा किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 8 Nov 2023, 10:52 AM IST

CG Election 2023: BJP will win 15 to 18 seats out of 20: Raman

रमन का दावा पहले चरण की 20 सीटों में 15 से 18 सीटें भाजपा जीतेगी

रायपुर। CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 20 सीटों के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग के बाद भाजपा ने 15 से 18 सीटें जीतने का दावा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, प्रथम चरण के चुनाव में सभी सीटों पर मतदान के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा। लोगों में भाजपा के प्रति जितना विश्वास दिखाई दिया ठीक विपरीत कांग्रेस के प्रति उतना ही आक्रोश भी था, जिससे यह स्पष्ट हो चुका है कि इस बार राजनांदगांव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: भोजपुरी स्टार रवि किशन का आज छतीसगढ़ दौरा, इन जिलों में भरेंगे चुनावी हुंकार

नक्सलियों के पुरजोर विरोध के बाद भी बड़ी संख्या में हुआ यह मतदान लोकतंत्र की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा, भाजपा का इंटरनल फीडबैक सिस्टम का सर्वे बता रहा है, पहले चरण के नतीजे भाजपा के लिए बेहद उत्साहजनक होने जा रहे हैं लोगों ने बढ़ चढ़कर भाजपा के पक्ष में ही वोट किया है। पहले चरण की 20 सीटों में भाजपा के पक्ष में 15 से 18 सीटे आ रही है यह बीजेपी का इंटरनल सर्वे और उसका फीडबैक बता रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, सिफालॉजी का थंब रूल होता है। परिवर्तन के लिए वोट पहले से अधिक पड़ता है, परंतु भय के माहौल की वजह से यहां पर कुछ लोग वंचित जरूर हुए, लेकिन जो भी वोट करने निकला है, परिवर्तन के लिए ही निकला है। और यह भाजपा का फीडबैक सिस्टम भी बता रहा है भाजपा आवत है।

यह भी पढ़े: cg election 2023 : बालोद में प्रियंका गांधी बोली- मोदी देश के हवाई अड्डे और बंदरगाह अडानी को दे रहे..