रायपुर। Ravi Kishan visits Chhattisgarh today: छत्तीसगढ़ में कल पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। बाकी बचे हुए सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। दूसरे चरण के चुनाव के लिए राजनैतिक पार्टी सत्ता में आने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। लगातार केंद्रीय मंत्री व दिग्गज नेता का छत्तीसगढ़ दौरा जारी हैं। इसी कड़ी में आज भोजपुरी स्टार व भाजपा सांसद रवि किशन आज बिलासपुर का दौरे करेंगे।