
CG News: नगर के समीप पहाड़ी जंगल में ब्लैक पैंथर की हलचल तेज हो गई है। 10 दिनों से तेंदुए को देखा जा रहा है। दो दिन पहले भी तेंदुए को गुफा की ओर जाते हुए देखा गया। वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद से नगर में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है।
पहाड़ी क्षेत्र की ओर लोगों का हमेशा आना-जाना लगा रहा है, उस रास्ते को वन विभाग ने एक सप्ताह पहले ही बंद कर दिया है। वन विभाग के कर्मचारियों ने सर्चिंग भी की। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि 10 साल पहले तक उक्त पहाड़ पर पहले भी तेंदुआ दिखाई देते थे, चूंकि पहाड़ लम्बे क्षेत्र में फैला हुआ है।
महाराष्ट्र की सीमा से लगा है। इसलिए जंगली जानवर की चहलकदमी हमेशा सुनाई व दिखाई पड़ती है। महाराष्ट्र में अभ्यारण होने चलते वन्य प्राणियों की आवाजाही होती है। यहां गुफा व पर्याप्त जंगली सुअर होने चलते भोजन की कोई दिक्कत नहीं है, इसलिए काला तेंदुआ की चहलकदमी बनी हुई है।
Updated on:
27 Feb 2025 04:17 pm
Published on:
27 Feb 2025 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
