22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: गांजा, ड्रग्स, अवैध शराब बिक्री व गौ तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई, निर्देश जारी..

CG News: राजनांदगांव जिले में बढ़ते अपराध, गांजा, ड्रग्स और मवेशी तस्करी के अलावा अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने एसपी मोहित गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 26 Dec 2024, 3:08 PM IST

cg news

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बढ़ते अपराध, गांजा, ड्रग्स और मवेशी तस्करी के अलावा अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने एसपी मोहित गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। एसपी गर्ग ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों का क्राईम मीटिंग लेकर अवैध कारोबार पर लगाम लगाने कहा है।

एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर एएसपी अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा 14 से 25 दिसबर को विडियों क्रान्फ्रेसिंग के माध्यम से उच्च अधिकारियों के अलावा सभी थाना व चौकी प्रभारियों की क्राईम मीटिंग लिया। जिसमें आगामी त्यौहार न्य ईयर के मद्देनजर तैयारी करने निर्देशित किया गया। कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई।

यह भी पढ़ें: CG News: चरण दास महंत, केदार कश्यप समेत कई दिग्गजों ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

CG News: सख्त कार्रवाई के निर्देश..

CG News: थानों पर लंबित विवेचनाएं की समीक्षा कर लंबित अपराधों का निराकरण जल्द से जल्द करने कहा गया। साथ ही अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करने निर्देश दिए। गांजा एवं अवैध शराब तस्करों पर अधिक से अधिक कार्यवाही कर उनके चैन को तोड़ा जाये।

अवैध गांजा एवं शराब व पशु तस्करी के मामले में जप्त वाहनों को संबंधित न्यायलय से राजसात की कार्यवाही की जाये। सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाहर से आये मुसाफिरों की चेकिंग कर फिंगर प्रिंट लेकर संदिग्धों पर कार्रवाई करते हुए संबंधित जिले से उनके बारे में जानकारी लेने कहा है।