
CG Road Accident: राजनांदगांव के ग्राम केसाल मेन रोड के पास ट्रैक्टर चालक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते बाइक सवारों को ठोकर मारने का मामला सामने आया है। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा घायल है। पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी टैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस के अनुसार आमाटोला निवासी धन्नालाल कंवर और रुपलाल कंवर गुरुवार को किसी काम से बाइक में सवार होकर अंबागढ़ चौकी गए हुए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम केसाल मेन रोड के पास जोशीलमती की तरफ से आ रहे ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 08वी 3616 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक को जोरदार ठोकर मार दी।
ठोकर के बाद बाइक चला रहे नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पीछे पहिया में दब गया। इस दौरान मौत हो गई। पीछे बैठे रुपराम कंवर दूर गिर गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
Updated on:
6 Jul 2024, 1:04 PM IST
Published on:
6 Jul 2024, 1:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.